ये रोहित शर्मा का वो रिकॉर्ड है जिसे खुद रोहित शर्मा ही तोड़ सकता है
अंग्रेजों के कान खड़े हो गए हैं.
Advertisement

ये जोड़ी है नंबर वन.
Quick AI Highlights
Click here to view more
इंडिया का इस बरस का सबसे जरूरी और चैलेंजिंग दौरा शुरू हो चुका है. टीम इंडिया अगले ढाई महीने इंग्लैंड के दौरे पर रहेगी. पहले दो टी-20 मैच आयरलैंड से हैं और इनमें से पहला इंडिया ने जबरदस्त तरीके से जीत लिया है. इंडिया ने डबलिन में ये मैच 76 रनों से जीता.
आयरलैंड पर जीत से भी बड़ी राहत की बात इंडिया के लिए ये है कि पहले ही मैच में अपना हिटमैन चल निकला है. रोहित शर्मा ने 61 गेंदों पर 97 रनों की पारी खेलकर इशारा किया है कि आने वाला पूरा टूर अच्छा रहने वाला है. रोहित ने अपने आतिशी पारी में 5 छक्के और 8 चौके लगाए हैं. दूसरी तरफ शिखर धवन भी अपनी आईपीएल की गजब फॉर्म अफगानिस्तान से इकलौते टेस्ट से होते हुए इंग्लैंड पहुंचे हैं. धवन ने भी 45 गेंदों पर 74 रन ठोके हैं.

इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया की नजर रोहित शर्मा पर सबसे ज्यादा रहने वाली है.
मगर इस मैच की सबसे खास बात ये है कि रोहित शर्मा ने शिखर धवन के साथ मिलकर 160 रनों की साझेदारी की. ये इंडिया की टी-20 क्रिकेट में दूसरी सबसे बड़ी पार्टनरशिप है. इससे पहले ये 165 रनों की थी जो श्रीलंका के खिलाफ 2017 में बनी थी. अगर इंडिया की टी-20 क्रिकेट की 5 सबसे बड़ी साझेदारियों पर नजर डालें तो एक नाम कॉमन मिलेगा. वो है रोहित शर्मा का. क्रिकेट के आंकड़े जुटाने वाले भारत सीरवी ने ट्वीट करके ये दिलचस्प आंकड़ा शेयर किया है. इसे देखकर रोहित शर्मा के बल्ले पर भरोसा करना मजबूरी हो जाती है.

कुछ लोगों को ये भी लग रहा होगा कि रोहित शर्मा विदेशी दौरों पर कम ही चलते हैं और घरेलू मैदानों पर ज्यादा. क्योंकि साउथ अफ्रीका के दौरे पर रोहित का बल्ला शांत ही रहा था. मगर इंग्लैंड में ही 2019 का वर्ल्ड कप होना है और इंडिया इस कप की सबसे प्रबल दावेदार भी है, ऐसे में रोहित शर्मा को इस जिम्मेदारी का एहसास भी होगा ही कि उनका इस जमीं पर रन बनाना कितना अहम रोल प्ले करेगा.
Also Read
कल रात इस बॉलर ने चार गेंदों में दुनिया के तीन धाकड़ बल्लेबाजों को निपटा दिया
हार्दिक पंड्या की सबसे घनघोर बेइज्ज़ती केएल राहुल ने की है
कहानी धोनी के उस बॉलर की, जिसे क्रिकेटर बनाने के लिए पिता ने एयरफोर्स की नौकरी छोड़ दी थी
‘हिटमैन’ रोहित शर्मा को आप कितना जानते हैं, ये क्विज़ खेलकर बताइए

वो अद्भुत बल्लेबाज जो क्रिकेट बैट को टेनिस रैकेट बना देता था