The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Rohit Sharma and Ajinkya rahane revealed a anecdote when Rohit wanted to punch Ravindra Jadeja

रोहित शर्मा ने बताया - क्यों वो एक बार जडेजा को मुक्का मारते-मारते रह गए थे

साउथ अफ्रीका का मामला, भयानक भड़के थे रोहित.

Advertisement
pic
6 जून 2018 (अपडेटेड: 6 जून 2018, 11:34 AM IST)
Img The Lallantop
साउथ अफ्रीका में जंगल सफारी में गुस्सा गए थे रोहित.
Quick AI Highlights
Click here to view more
क्रिकेट के किस्से तो आप सुनते ही रहते हैं, पर नौकरी के बाद भी क्रिकेटर्स की एक जिंदगी होती है. उसमें से भी एक से एक किस्से निकलते हैं. ऐसे ही एक किस्से का खुलासा किया है रोहित शर्मा ने. खतरनाक वाला किस्सा. बात साउथ अफ्रीका सीरीज के वक्त की है. एक दिन रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे और उनकी फैमिली रवींद्र जडेजा के साथ जंगल सफारी के लिए गए थे. वहां सबने चीताह वॉक करने की ठानी. ये एक एडवेंचर वॉक थी. कोई भरोसा नहीं कि आप टहल रहे हों और आपको कहीं कोई चीता भी घूमता-टहलता मिल जाए. और हुआ भी यही. चीता मिल भी गया और वहां जडेजा ने एक कांड कर दिया.
रोहित शर्मा का मूड खराब कर दिया था जडेजा ने.
रोहित शर्मा का मूड खराब कर दिया था जडेजा ने.

रोहित और रहाणे ने 'वाट द डक' के एक एपिसोड में बताया कि रास्ते में हमें दो चीते दिखे. सबने शांत रहते हुए उन्हें देखने की सोची. चीते कुछ खाने-पीने में मस्त थे. मगर रवींद्र जडेजा के दिमाग में कुछ और ही चल रहा था. वो चीते को चिढ़ाने के लिए चीखने लगे. और ये हो भी गया. चीतों ने इन्हें देखना शुरू कर दिया कि कौन चिल्ला रहा है. रोहित इस बात से इतना गुस्सा हुए कि उन्होंने किसी तरह खुद को जडेजा को मुक्का मारने से रोका. शुक्र है चीते उनके पास आए नहीं.
रोहित बोले - हम आराम से देख रहे थे चीतों को खाना खाते हुए मगर जडेजा एकदम पागल आदमी है. वो चीतों को आवाज लगाने लगा. मैंने उसे ऐसा करने से मना भी किया पर वो नहीं माना. फिर चीतों ने हमारी तरफ जब मुड़कर देखा तो मैं ही जानता हूं कि मेरे मन में क्या खयाल आ रहे थे. मैंने जडेजा की तरफ बहुत गुस्से से देखा और मन किया कि उसे एक मुक्का जड़ ही दूं. हालांकि मैंने खुद को किसी तरह शांत कर लिया... पर मेरी यही सलाह है - जडेजा के साथ कभी न घूमना.


 
ये भी पढ़ें-
राशिद खान बांग्लादेश पर किस बात का गुस्सा निकाल रहे, आखिर ये पता चल गया है

गेंदबाज़ की बाउंसर उठी और सीधे बल्लेबाज़ की नाक पर जा लगी ठक्क!

मराठी में कही गई एक लाइन पर अजिंक्य रहाणे ने मार दिए 188 रन

सुनील जोशी, जिसने उस दिन साउथ अफ्रीका में खौफ भर दिया था

राशिद खान ने अब बता दिया है कि वो क्यों अपने राष्ट्रपति से ज्यादा पॉपुलर हो गए हैं!

Advertisement

Advertisement

()