The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Rochester Mass Shooting Maplewood Park US New York 1 Dead 6 Injured

'पार्क में मौसम के मजे ले रहे थे लोग, तभी धुआंधार गोलियां चलने लगीं' 1 की मौत, वीडियो वायरल

Massive Shootout in New York: स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, Rochester के Maplewood पार्क में हुई सामूहिक गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 6 लोग घायल हैं. हादसे के वक्त पार्क में भीड़ थी. जिसके कारण भगदड़ की स्थिति बन गई.

Advertisement
pic
29 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 29 जुलाई 2024, 09:37 AM IST)
New York Mass Shooting
गोलीबारी के बाद पार्क में भगदड़ मच गई थी. (तस्वीर: सोशल मीडिया)
Quick AI Highlights
Click here to view more

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक पार्क में गोलीबारी हुई. इस गोलीबारी में 1 व्यक्ति की मौत हो गई है और कम से कम 6 लोग घायल हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. घटना 28 जुलाई की शाम की है. पुलिस को रोचेस्टर (Rochester) के मेपलवुड पार्क (Maplewood Park Shooting) में गोलीबारी की सूचना मिली थी. पुलिस जब वहां पहुंची तो कई लोगों को गोली लगी थी. और 20 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. 

क्षेत्रीय मीडिया Rochester First ने इस मामले को रिपोर्ट किया है. पुलिस ने बताया है कि कुछ लोगों को निजी वाहन से और कुछ को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया. खबर लिखे जाने तक मृतक पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस मृतक के परिवार को सूचना देने का प्रयास कर रही है. 

आयरनडेक्वॉइट पुलिस, मोनरो काउंटी शेरिफ, रोचेस्टर पुलिस और न्यूयॉर्क स्टेट पुलिस सहित कई पुलिस एजेंसियां मौके पर पहुंची थीं. रोचेस्टर पुलिस डिपार्टमेंट (RPD) ने पुष्टि की है कि गोलीबारी के समय इलाके में एक पार्टी चल रही थी. RPD ने घटना का वीडियो रखने वाले लोगों से भी अपील की है. उन्होंने कहा है कि वो वीडियो को सीधे सोशल मीडिया पर डालने के बजाय पहले पुलिस को भेजें.

ये भी पढ़ें: 'ट्रंप राष्ट्रपति बने तो...' भारत की तरह अमेरिका में गूंजा लोकतंत्र बचाने का नारा

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, गोलीबारी के समय पार्क में लोग मौसम का आनंद ले रहे थे. भीड़ ज्यादा थी जिसके कारण भगदड़ की स्थिति बन गई. घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए हैं. वीडियो में गोलियों की आवाज सुनी जा सकती है.

कैप्टन ग्रेग बेलो ने कहा है कि अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि गोलीबारी में कितने लोग शामिल थे. वो अधिक से अधिक गवाहों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि इस समय उनके पास कोई संदिग्ध हिरासत में नहीं है. घटना के पीछे के कारण का भी पता लगाया जा रहा है.

वीडियो: दुनियादारी: 125 करोड़ के इनामी गुंडे को पकड़ने में अमेरिका को 36 बरस लगे, कैसे पकड़ा?

Advertisement

Advertisement

()