The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • joe biden last speech save democracy in USA kamla harris donald trump

'ट्रंप राष्ट्रपति बने तो...' भारत की तरह अमेरिका में गूंजा लोकतंत्र बचाने का नारा

Joe Biden ने US Presidential Election में Kamala Harris को फिर से समर्थन देने की बात कही. साथ ही उन्होंने Donald Trump पर हमला बोला.

Advertisement
Joe Biden, Kamala Harris, USA Election
जो बाइडन और कमला हैरिस ने की संविधान बचाने की बात (फोटो: PTI)
pic
रविराज भारद्वाज
25 जुलाई 2024 (पब्लिश्ड: 08:41 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

जो बाइडन (Joe Biden) ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव (US Presidential Election) में अपना नाम वापस लेने के बाद पहली बार देश को संबोधित किया. ओवल ऑफिस से अपने संबोधन के दौरान बाइडन ने अपना नाम वापस लेने के पीछे की वजह बताई. बाइडन ने एक बार फिर इन चुनावों में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamala Harris) को अपना समर्थन देने की बात कही है. साथ ही बाइडन ने डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) पर हमला बोला.

 कोरोना से रिकवर करने के बाद बाइडन पहली बार देशवासियों के सामने आए. उन्होंने कहा कि अब मशाल को ‘युवा पीढ़ी’ को सौंपने का समय आ गया है.  बाइडन ने कहा,

Embed
Embed

ये भी पढ़ें: जो बाइडन की उम्मीदवारी पर अब ओबामा ने भी सवाल उठाया, ट्रंप पर गोलीबारी के बाद और कमजोर हुए डेमोक्रैट

बाइडन के मुताबिक वो राष्ट्रपति पद की रेस से इसलिए पीछे हटे, ताकि ‘अपनी पार्टी को एकजुट’ कर सकें. उन्होंने कहा,

Embed
Embed

कमला हैरिस को किया सपोर्ट

अपने भाषण में बाइडन ने राष्ट्रपति पद के लिए कमला हैरिस को सपोर्ट करने की वजह भी बताई. उन्होंने उनकी तारीफ करते हुए उन्हें ‘मज़बूत’ और ‘सक्षम’ नेता बताया. उन्होंने कहा,

Embed
Embed

कमला हैरिस ने ट्रंप पर बोला हमला

इससे पहले डेलावेयर में एक कार्यक्रम के दौरान कमला हैरिस ने डॉनल्ड ट्रंप पर हमला बोला था. उन्होंने कहा,

Embed

बताते चलें कि अपनी ही पार्टी के अंदर से लगातार विरोधों के बाद जो बाइडन ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया था. उन्होंने उपराष्ट्रपति  कमला हैरिस को डेमोक्रेट उम्मीदवार बनाने की सिफारिश की थी.
 

वीडियो: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडन ने कमला हैरिस को समर्थन दिया, डेमोक्रेट्स के लिए रास्ता कितना आसान?

Advertisement

Advertisement

()