भारत में लूटपाट की छोटी-बड़ी घटनाएं आम हैं. हम इनके इतने आदी हो चुके हैं कि ऐसीज्यादातर वारदातें अब हमें तब तक प्रभावित नहीं करतीं, जब तक कि वे खुद अपने साथ नाहो जाएं. लेकिन कुछ घटनाएं ध्यान खींचती हैं, जिनमें लूट को अंजाम देने के लिएअपराधी कभी गजब दिमाग चलाते हैं तो कभी बेरहमी की हद पार कर देते हैं. राजस्थान केराजसमंद में ऐसी ही घटना सामने आई है. यहां एक महिला के पैर से चांदी के कड़ेनिकालने के लिए लुटेरों ने उसके पैर ही काट डाले. वारदात में महिला की मौत हो गई.बीते एक महीने में राजस्थान में रिपोर्ट हुआ इस तरह का ये दूसरा मामला है.महिला के पूरे शरीर पर चोटों के निशानइंडिया टुडे के मुताबिक घटना की पीड़ित का नाम कंकूबाई है. सोमवार 15 नवंबर को 45वर्षीय कंकूबाई अपने घर से निकलीं. खेत में काम कर रहे पति के लिए खाना लेकर. लेकिनकंकूबाई खेत नहीं पहुंचीं. कुछ समय बाद कंकू के पति घर आए. वहां पत्नी को ना पाकरबच्चों से पूछा. उन्होंने बताया कि मां तो सुबह ही खेत में खाना देने के लिए घर सेनिकली थीं. इसके बाद कंकू पति परिजनों को साथ लेकर उन्हें तलाशने निकले. देर रात तककहीं कोई सुराग नहीं मिला. निराश परिजनों ने कंकू के गुमशुदा होने की रिपोर्टचारभुजा थाने में दर्ज करा दी. अगले दिन सुबह पुलिस को सूचना मिली कि खेत में एकपेड़ के नीचे एक महिला का शव पड़ा हुआ है. घटनास्थल पर पुलिस ने पाया कि मृतक महिलाकंकूबाई ही है.पुलिस ने संदिग्धों को किया गिरफ़्तारइंडिया टुडे की खबर के मुताबिक पुलिस ने पाया कि महिला के दोनों पैरों कोकिसी धारदार हथियार से काटा गया है. साथ ही महिला के पैरों से चांदी के कड़े भी गायबथे. पुलिस के मुताबिक महिला के पूरे शरीर पर चोटों के निशान थे. गले के पास भी घावदेखा गया है. उसका कहना है कि पीड़िता के शरीर पर मिले चोटों के निशानों को देखकरयही लगता है कि लुटेरों के साथ महिला ने संघर्ष किया है. फिलहाल पुलिस ने हत्या औरलूट का मामला दर्ज कर लिया है. ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने एक संदिग्ध कोघटनास्थल पर देखा था. वहीं राजसमंद के SP शिवलाल ने बताया कि पुलिस ने महिला कीहत्या के संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जल्दी ही गिरफ़्तारी होगी.पहले भी हुई है बर्बर लूटराजस्थान में लूट के लिए ऐसी बर्बरता करने का ये पहला मामला नहीं है. कुछ ही दिनपहले जयपुर ग्रामीण के जामवारारामगढ़ में भी इसी तरह की घटना देखने को मिली थी. तबगीता देवी नाम की एक महिला से गहने लूटने के लिए कुल्हाड़ी से उसकी हत्या की गई.आरोपी ने पीड़िता के सिर और गले पर जोरदार वार किया, जिससे महिला की मौत हो गई.इसके बाद पैरों से चांदी के कड़े निकालने के लिए महिला के पैर ही काट दिए गए.राजस्थान में महिलाओं का हाथ-पैरों में कड़े पहनना आम है. ये कड़े तांबे-पीतल सेलेकर चांदी-सोने के भी होते हैं. इन दोनों घटनाओं से संकेत जा रहा है कि महंगे कड़ेपहनने वाली महिलाएं लुटेरों के खास निशाने पर हैं.