इस कपल की सगाई में अंगूठी ने ली ग्रैंड एंट्री लेकिन लोगों ने तो और ही 'गलती' पकड़ ली!
ग्रैंड एंट्री हो तो ऐसी हो!

लोग अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए काफी कुछ करते हैं. किसी की वरमाला ड्रोन लेकर आता है तो कोई खुद जेसीबी से आता है. शादियों के ऐसे अजब-गजब के वीडियोज सोशल मीडिया (Social Media Viral News) पर काफी देखे जाते हैं. हाल ही में हमने आपको एक वीडियो दिखाया था जिसमें एक दूल्हा अपने पेट डॉग को बाइक पर बैठाकर वेडिंग वेन्यू में एंट्री लेता है. इसका वीडियो काफी देखा गया था. अगर आपने वो वीडियो मिस कर दिया हो तो यहां क्लिक कर देख सकते हैं. अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो खासा देखा जा रहा है.
ये वीडियो शादी का नहीं बल्कि एक इंगेजमेंट का बताया जा रहा है. इस एंगेजमेंट में भी एक ग्रैंड एंट्री हुई है लेकिन थोड़ी हटके. इस सगाई में बाकी शादियों और सगाई की तरह दूल्हा या दुल्हन ने नहीं बल्कि रिंग ने ग्रैंड एंट्री ली है. इसमें एक बड़ी रिंग है जिस पर एक ढक्कन लगा हुआ है. इस ढक्कन के नीचे दो वेडिंग रिंग हैं. बड़ी रिंग एक वील कार्ट पर रखी हुई है जो रिमोट से ऑपरेट होती है. अंगूठी चलकर स्टेज तक आती है. जैसे ही बड़ी रिंग स्टेज तक आती है. दूल्हा और दुल्हन अपनी-अपनी अंगूठी उठा लेते हैं. ये वीडियो काफी देखा जा रहा है. पहले आप भी ये वायरल वीडियो देखिए...
अब इस पर लोग तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं. कह रहे हैं कि ये तो वाकई में एक ग्रैंड एंट्री है. वहीं कुछ ने इसे नौटंकी और पैसे खराब करना बता दिया. कुछ लोगों ने वीडियो का अलग ही मतलब निकाल लिया. दरअसल इस इवेंट में महिलाओं को नीचे ही बैठा दिया गया. इस पर लोग परिवार वालों की खिंचाई कर रहे हैं. कह रहे हैं कि ये रिंग इवेंट करने में पैसे खर्च कर दिए लेकिन महिलाओं को कुर्सियों पर नहीं बैठा पाए. लोगों ने तो इस वीडियो पर अलग-अलग रिएक्शन दिए हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.
वीडियो: सोशल लिस्ट: RRR ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीता लेकिन जूनियर NTR के एक्सेंट को ट्रोल क्यों किया गया?

