करीब 683 करोड़ का घर, प्राइवेट जेट (private jet) में घूमना फिरना और तो और खुद काप्राइवेट फुटबॉल क्लब (football club). ये सब सुन के हाल ही में चल रही शादी(lavish marriage) याद आ रही हो शायद. लेकिन ये सब उससे जुड़ा मामला ही नहीं है.यहां तक कि ये किसी इंसान की रईसी का मामला ही नहीं है. ये दास्तान है एक निहायतीअमीर कुत्ते की (Richest dog in the world).आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक ये कुत्ता है, दुनिया का सबसे अमीर कुत्ता. इसका नामहै गुंथर VI या कहें गुंथर-6 (पहले के पांच गुंथर कहां हैं? इस पर कोई पुख्ताजानकारी नहीं मिल पाई है.) मजाक से परे इस कुत्ते की संपत्ति और रईसी देखकर दिमागभन्ना जाएगा. जी हां, गुंथर पॉप स्टार मेडोना (Madonna) के पुराने घर में रहता है.Fox business की एक खबर के मुताबिक इसके ऊपर नेटफ्लिक्स (Netflix) की एकडॉक्यूमेंट्री भी बन चुकी है. जिसका नाम है ‘गुंथर्स मिलियन्स.’ इसके अलावा, इसरिपोर्ट में गुंथर की कुल संपत्ति 400 मिलियन डॉलर या करीब 33 हजार करोड़ रुपए बताईजा रही है.View this post on InstagramA post shared by Gunther | The Richest Dog in the World (@guntherrichdog)मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये संपत्ति हुआ करती थी, कैरलोट्टा लिबेंस्टीन की. जोजर्मनी के राजसी घराने से ताल्लुक रखने वाली महिला थीं. उनके बेटे ने आत्महत्या करली थी. जिसका नाम भी गुंथर था. महिला का कोई करीबी दोस्त-रिश्तेदार नहीं था. इसलिएउन्होंने 1992 में एक ट्रस्ट बनाकर 80 मिलियन डॉलर संपत्ति दुलारे गुंथर के नाम करदी थी. जिसके बाद संपत्ति गुंथर-3 के पास गई जो इस गुंथर-6 के दादा थे. ये भी पढेंः महिला ने बाइक राइडर के साथ जो किया, वीडियो देख 'सुल्तान मिर्जा' कीभी चीख निकल जाएView this post on InstagramA post shared by Gunther | The Richest Dog in the World (@guntherrichdog)हालांकि, जाहिर है गुंथर खुद इस संपत्ति की निगरानी नहीं रखते. इसके लिए एक आदमीरखा गया है. जो गुंथर की संपत्ति के बीच कोऑर्डिनेशन का काम करता है. कमाल है लोगसंपत्ति की निगरानी के लिए कुत्ता रखते हैं. यहां कुत्ते की संपत्ति की देखभाल करनेके लिए आदमी रखा गया है. ये शख्स हैं 65 साल के इटली से ताल्लुक रखने वाले मैरीजियोमियान. जो गुंथर के करोड़ों की देखभाल करते हैं.