The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • rhino attack safari gypsy in west bengal tourist fell viral

गैंडे की फोटो खींच रहे थे, गुस्साए गैंडे ने पीछा किया तो उल्टी जिप्सी दौड़ाई, पलट गई!

वीडियो देख लोग डर गए

Advertisement
pic
27 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 27 फ़रवरी 2023, 03:28 PM IST)
Rhino & tourists Viral
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट
Quick AI Highlights
Click here to view more

सफारी करने वाले लोग रोमांच के लिए नेशनल पार्क और अभ्यारण्य जाते हैं. हालांकि कई बार कुछ ऐसा होता है कि वीडियो वायरल हो जाता है. हाल ही में हमने आपको एक वीडियो दिखाया था कि कैसे असम के मानस नेशनल पार्क में घूमने गए लोगों की गाड़ी के पीछे एक गैंडा (राइनो) पड़ गया था. गैंडा तेज स्पीड में जीप के पीछे दौड़ रहा था और जिप्सी में बैठी महिला जोर-जोर से चिल्ला रही थी. इस वीडियो ने हर किसी को डरा दिया था. अगर आपने वो वीडियो नहीं देखा हो तो यहां क्लिक कर देख सकते हैं. अब ऐसी ही एक और खबर सामने आई है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक ओपन जिप्सी में खड़े लोग वीडियो बना रहे हैं. अचानक से एक गैंडा निकलकर आता है और जिप्सी के पीछे दौड़ता है. गैंडे के पीछे एक दूसरा गैंडा भी आता दिखता है. भी वीडियो पश्चिम बंगाल के जलदापाड़ा नेशनल पार्क का बताया जा रहा है. 18 सेकेंड के इस वीडियो में जिप्सी में लोग खड़े हैं. अचानक से एक गैंडा निकलकर आता है और जिप्सी के पीछे भागता है. ड्राइवर जिप्सी को रिवर्स गियर में दौड़ाता है और जिप्सी सड़क से उतरकर कच्चे रास्ते में चली जाती है. बाद में जिप्सी पलट गई. देखें वायरल वीडियो...

वीडियो आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने शेयर किया है. साथ में लिखा कि ये एक वीडियो दर्शाता है कि हम सब अपनी वाइल्ड लाइफ सफारी में क्या गलत करते हैं. जंगली जानवरों की प्राइवेसी का सम्मान करिए. खुद की सुरक्षा सबसे पहले है. मुझे पता चला है कि गैंडा और पर्यटक सुरक्षित हैं. सभी इतने लकी नहीं होते हैं.' वीडियो काफी वायरल है. वीडियो ने लोगों को डरा दिया है. कुछ ने इसके लिए पर्यटकों को जिम्मेदार बताया तो किसी ने कहा कि इसके लिए गाइड जिम्मेदार हैं. वहीं कुछ ने कहा कि ऐसे हादसे कभी-कभी हो जाते हैं. इस मामले में पर्यटकों की गलती नहीं है. लोगों को तो वीडियो ने रोमांचित कर दिया है. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

वीडियो: सोशल लिस्ट: पवन खेड़ा की हिरासत पर BJP, दिल्ली पुलिस, LIC और अडानी को क्या कहा गया?

Advertisement

Advertisement

()