The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Rhinoceros Seen Chasing Tourist In Assam Viral Video

गैंडे ने सफारी करने गए लोगों की जीप को दौड़ाया, इस 'ट्रिक' से बची जान!

कुछ भी हो सकता था

Advertisement
pic
2 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 2 जनवरी 2023, 12:05 PM IST)
Assam rhino Viral Video
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट
Quick AI Highlights
Click here to view more

जंगल सफारी करना एक शानदार अनुभव होता है. जंगल और जंगली जानवरों को एकदम करीब से देखना अपने आप में एक खास एक्सपीरियंस होता है. हालांकि कई बार लोगों की नादानी के चलते ये खतरनाक भी हो जाता है. ऐसा ही कुछ, असम के मानस नेशनल पार्क में सफारी का आनंद लेने गए पर्यटकों (One Horned Rhinoceros Seen Chasing Tourist In A Viral Video) के साथ हुआ है. ये लोग जंगल में सफारी कर रहे थे. अचानक एक गैंडा उनके पीछे पड़ गया और उनकी जीप को दौड़ा दिया. घटना असम के मानस नेशनल पार्क की है.

यहां कुछ लोग ओपन जीप में जंगल सफारी कर रहे थे. इसी दौरान एक गैंडा उनकी जीप के पीछे दौड़ने लगा. ये देखकर जीप में बैठे लोग डर गए. गैंडा एकदम गुस्से में जीप के पीछे दौड़े जा रहा था. जीप में बैठी महिला की डर से हालत खराब हो गई. महिला ने ड्राइवर को चिल्लाकर कहा कि गाड़ी तेज चलाओ. ड्राइवर ने भी गाड़ी तेज चलाई. अगर ऐसा ना करता तो कोई अनहोनी हो सकती थी. घटना का वीडियो काफी देखा जा रहा है. इस घटना का वीडियो देख लोग डर गए हैं. कह रहे हैं कि इन लोगों की किस्मत अच्छी थी जो वे बच गए. वहीं कुछ लोगों ने इस घटना के लिए उन्हीं पर्यटकों को जिम्मेदार बताया. कहा कि लोग अपने मजे के लिए बैन इलाकों में भी चले जाते हैं. देखिए घटना का वीडियो...

यूनेस्को ने इस पार्क को वैश्विक धरोहर घोषित किया हुआ है. ये जंगली हाथी, जंगली भैंसों और गैंडों के लिए काफी जाना जाता है. इसके अलावा एक वीडियो आईएफएस परवीन कासवान ने भी शेयर किया है. इसमें भी एक गैंडा जीप का पीछा कर रहा है. परवीन कासवान ने बताया कि घटना काजीरंगा नेशनल पार्क की है. ये भी असम में स्थित है. आप भी ये वीडियो देखिए...

इस वीडियो पर लोग अलग-अलग कॉमेंट्स कर रहे हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

वीडियो: सौरव जोशी व्लॉग में माफ़ी मांग बोले- ग़लतफ़हमी हुई, मेरा वो मतलब नहीं था!

Advertisement

Advertisement

()