जियो के नए ऑफर की मलाई कैसे काटनी है, इधर जानिए
धन-धना-धन ऑफर 15 जुलाई को खत्म हो रहा है. उसके बाद क्या करना है, जानिए.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
दुनिया में दो ही चीज़ों का अंत नहीं है. एक समय और दूसरा जिओ के ऑफर. जियो का 'धन-धना-धन' ऑफर 15 जुलाई को खत्म होने वाला था. डूबकर यूट्यूब वीडियो देखने वाले लोगों के जीवन का अंत नज़र आने लगा था. लेकिन कंपनी ने अब नए प्लान लॉन्च कर दिए हैं. साथ में 309 और 509 वाले ऑफर भी रिवाइज़ कर दिए हैं. तो अब आपको मलाई कैसे काटनी है, हम बता रहे हैंः
ये भी पढ़ेंः इन लोगों की चली तो रिलायंस जियो 4G बंद हो जाएगा मैं इन 8 वजहों से रिलायंस जियो 4G सिम के 4 टुकड़े करके फेंकने वाला हूं
# अगर आप जियो प्राइम कस्टमर हैं और रोज़ 1 GB डाटा में काम चला लेते हैं, तो 399 का रीचार्ज करवा लीजिए. इसमें आपको 84 दिनों के लिए 1 GB डाटा रोज़ मिलेगा. # आपकी ज़रूरत रोज़ 1 GB से ज़्यादा की है तो 349 का रीचार्ज करवाइए. आपको 20 GB डाटा मिलेगा जो आप चाहें तो एक दिन में खर्च कर दें. वैलिडिटी 56 दिन की रहेगी. # इसके अलावा एक खुशखबरी ये भी है कि अगर आपने 309 या 509 वाला प्लान लिया हुआ है, तो आपका टाइम पीरियड अब एक महीने के बजाए दो महीने हो जाएगा. इसका मतलब ये है कि पहले 309 के रीचार्ज पर जो 28 दिन तक 1 GB डाटा रोज़ मिलता था अब 56 दिनों तक मिलेगा. ऐसे ही 509 वाले प्लान पर 2 GB डाटा 56 दिन मिलेगा. तो डबल टाइम, डबल डाटा. # आप जियो के पोस्टपेड कस्टमर हैं तो आपको 399 वाला प्लान ले लेना चाहिए. इससे आपको 90 दिनों तक 1 GB डाटा रोज़ मिलेगा. इसमें आपको प्रीपेड वाले ऑफर से 6 GB डाटा ज़्यादा मिलेगा.
जियो ने अपने बाकी प्लान में भी काफी बदलाव किए हैं. उनकी जानकारी के लिए यहां क्लिक कीजिए.
ये भी पढ़ेंः इन लोगों की चली तो रिलायंस जियो 4G बंद हो जाएगा मैं इन 8 वजहों से रिलायंस जियो 4G सिम के 4 टुकड़े करके फेंकने वाला हूं
मोबाइल खराब हो, तो वो काम करो, जो इस लड़के ने किया
अगर आधार कार्ड पर जियो का सिम खरीदा है, तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं
4जी की डाउनलोडिंग स्पीड में पाकिस्तान और श्रीलंका से भी पीछे है भारत
प्लास्टिक के अंडे, गोभी, चावल और चीनी तो सबने देखे, इन पर नजर नहीं गई!

