The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Relative Showers Rupees Worth Lacs Over Bride In A Viral Video

शादी में आए रिलेटिव ने दुल्हन को दिए लाखों रुपये, लोग बोले- 'ऐसा रिश्तेदार हमें भी मिले'

हर कोई हैरान रह गया

Advertisement
pic
22 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 22 फ़रवरी 2023, 11:46 AM IST)
Viral Bride Video
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट
Quick AI Highlights
Click here to view more

शादियों के सीजन में एक से बढ़कर एक वीडियोज (Indian Wedding Viral Videos) सामने आ रहे हैं. कुछ ने लोगों को हंसाया तो कुछ ने सोशल मीडिया यूजर्स को चौंका दिया है. हाल ही में हमने आपको एक वीडियो दिखाया था कि कैसे गुजरात के मेहसाणा जिले में हुई एक शादी में रिश्तेदारों ने पैसों की बारिश की थी. शादी पूर्व सरपंच के भतीजे की थी और इसे यादगार बनाने के लिए उसने 100-500 के नोट उड़ाए थे. अगर आपने वो वीडियो ना देखा हो तो यहां क्लिक कर देख सकते हैं. अब ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया (Relative Showers Rupees Worth Lacs Over Bride In A Viral Video) पर देखा जा रहा है. 

इस वायरल वीडियो में एक शख्स स्टेज पर बैठी दुल्हन पर इतने पैसे वारता है कि हर कोई हैरान रह गया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन बैठे हैं. इस दौरान दुल्हन इमोशनल रहती है. पीछे से काला चश्मा पहने एक रिश्तेदार आता है. पहले तो दूल्हे के सामने 500 की एक गड्डी रखता है. बाद में दुल्हन के सामने एक के बाद एक 500 रुपये की 9 गड्डियां यानी 4.5 लाख रुपये रख देता है. ये देखकर खुद दुल्हन भी हंसने लगती है. इसका वीडियो काफी देखा जा रहा है. पहले आप भी ये वायरल वीडियो देखिए...

वीडियो कब और कहां का है, इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है लेकिन लोगों को वीडियो काफी पसंद आ रहा है. लोग इस पर अलग-अलग राय रख रहे हैं. कह रहे हैं कि ऐसे रिश्तेदार तो हम भी डिजर्व करते हैं. किसी ने लिखा कि हर किसी की जिंदगी में ऐसा एक रिश्तेदार जरूर होना चाहिए.' एक ने लिखा कि सब पैसों का खेल है.' वहीं कुछ लोगों ने इसे स्क्रिप्टेड भी बताया है. कुल मिलाकर लोगों ने इस वीडियो पर अलग-अलग कॉमेंट्स किए हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

वीडियो: सोशल लिस्ट: जावेद अख्तर ने पाकिस्तान में 26/11 और आतंकवाद पर खरी-खरी सुनाई, लोग लहालोट

Advertisement

Advertisement

()