The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • currency notes worth lacs showered in a wedding Gujarat viral video

अपने भतीजे की शादी में पूर्व सरपंच ने उड़ाए 500-500 के नोट, लूटने के लिए मारपीट हो गई!

आसमान में नोट ही दिख रहे थे

Advertisement
Gujarat Wedding Note Viral
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट
pic
रवि पारीक
20 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 20 फ़रवरी 2023, 10:30 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

शादियों का सीजन चल रहा है और शादियों से एक के बाद एक कई हटके वीडियो (Wedding Video Viral On Social Media) सामने आ रहे हैं. हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक उम्रदराज शख्स ने अपने भतीजे की शादी में कतई वायरल डांस किया था. अगर आपने इसका वीडियो नहीं देखा हो तो यहां क्लिक कर देख सकते हैं. अब ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर देखा जा रहा है. गुजरात से एक वीडियो वायरल हो रहा है. 

वीडियो एक शादी का है. बारात निकल रही है. सब रीति-रिवाजों के हिसाब से चल रहा है. इन सबके बीच एक शख्स आता है और 500 की गड्डी लेकर नोट उड़ाने लगता है. आजतक से जुड़ी गोपी घांघर की रिपोर्ट के मुताबिक, शादी मेहसाणा जिले की केकरी तहसील स्थित अगोल गांव में थी. यहां पूर्व सरपंच करीमभाई दादूभाई जादव के भाई रसूल भाई के बेटे रज्जाक की शादी थी. वीडियो शादी के दूसरे दिन का है. इस दिन गांव में जुलूस निकाला गया और इसी जुलूस के दौरान परिवार वालों ने छत पर खड़े होकर नोटों की बारिश कर दी. जब गांव में जुलूस निकला, उस वक्त करीम भाई और उनके परिजन मकान की छत पर गए और 10 से लेकर 500 के नोट उड़ाने लगे. करीम ने अपने घर की छत पर खड़े होकर 100 और 500 के नोट उड़ाए. इन्हें लूटने के लिए नीचे खड़े लोगों में मारामारी तक हो गई. पहले आप भी ये वायरल वीडियो देखिए...

Image embed

जब शादी में नोट उड़ाने के बारे में पूर्व सरपंच करीम से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हम दो भाइयों के बीच एक ही बेटा है. इसलिए शादी में नोट लुटाए गए.' वीडियो देख लोग हैरान रह गए हैं. वीडियो पर अलग-अलग कॉमेंट कर रहे हैं. 

Image embed

किसी ने इसे पैसों की बर्बादी बताया तो किसी ने कहा कि खुशी के मौके पर एक्साइटमेंट में लोग ऐसा कर देते हैं.' एक यूजर ने लिखा कि इसे जनसेवा कहें, पैसे का घमंड या गरीबीयत का मजाक?'

Image embed

कुल मिलाकर लोगों ने तो इस वायरल वीडियो पर अलग-अलग कॉमेंट्स किए हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

वीडियो: सोशल लिस्ट: नरेंद्र मोदी पर हमला करते जॉर्ज सोरोस को सब तरफ से सुननी पड़ी भारतीयों की खरी-खोटी

Advertisement

Advertisement

()