पूर्व पत्नी रेहम खान ने इमरान खान के बारे में क्या लिखा है, जो पाकिस्तान में भूचाल आ गया
जानिए रेहम की लिखी किताब के कथित अंश में क्या-क्या है...

Reham Khan used to call me begging IK should consider taking her back after the divorce. She asked me to contact him. I question Reham Khan if he was as bad as she describes in her book why she wanted him again? @ImranKhanPTI
— Sonia Arfan (@SoniaArfan) June 2, 2018
25 जुलाई को पाकिस्तान में आम चुनाव होने हैं 31 मई, 2018. पाकिस्तान की चुनी हुई सरकार का कार्यकाल खत्म हो गया. वो ही सरकार, जिसके मुखिया नवाज शरीफ थे. फिर पनामा लीक में उन्होंने कुर्सी गंवाई. और उनकी जगह शाहिद खाकन अब्बासी प्रधानमंत्री बने. 31 मई को इस सरकार की मियाद पूरी हुई. अगली सरकार चुने जाने के लिए 25 जुलाई की तारीख मुकर्रर हुई है. इस दिन पाकिस्तान में वोट डलेंगे. अगली सरकार का फैसला होगा. तब तक, एक टाइमपास सरकार (कार्यकारी) बनाई गई है. इसके PM हैं नसीरुल मुल्क. जब अगली सरकार चुन ली जाएगी, तब मुल्क साहब उस चुनी गई सरकार को मुल्क की चाभी थमाकर निकल जाएंगे. पार्टी के हिसाब से तीन मेन खिलाड़ी हैं इस चुनाव के. पहला- पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज). शॉर्ट में, PML (N). दूसरा, पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (PPP). तीसरा, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ. PTI.Reham Khan has targeted @wasimakramlive to attract Indian and UK tabloids and expansion of market for her book. No one would care about anila khwaja, hamza abbasi or Murad Saeed there but wasim is world renowned celebrity. What a despicable woman she is,didn’t spare even dead.
— Musa (@MusaVirk18) June 4, 2018
Kamran Khan declared Reham khan’s book a pornographic content. Reham khan is a false and deceptive woman who can do everything for the wealth . pic.twitter.com/iGdpHJQcBG
— Rana Asif Shehzad (@RanaAsif5252) June 6, 2018
पूर्व-पत्नी की किताब से इमरान के सितारे गर्दिश में जाते दिख रहे हैं PML (N) के एन, यानी नवाज के लिए उम्मीदें बड़ी फीकी हैं. PPP के पास बेनजीर नहीं, बिलावल भुट्टो हैं. उनसे कोई बहुत ज्यादा उम्मीदें फिलहाल किसी को नहीं हैं. इन दोनों के कमजोर होने की वजह से तीसरे खिलाड़ी, यानी PTI का पलड़ा भारी हो गया है. PTI का मतलब है इमरान खान. मतलब, इमरान खान पाकिस्तान के अगले प्रधानमंत्री बनेंगे, इस बात की संभावना सबसे ज्यादा है. अगर कोई जलजला न आए, तो. मगर यहीं पर आकर बात फंस गई है. चुनाव के ऐन पहले पाकिस्तान, खासकर इमरान के ऊपर सच में जलजला आ गया है. पूर्व पत्नी रेहम खान की लिखी किताब उनके गले का पत्थर बनकर उन्हें चुनाव में तलहटी की ओर ले जाती दिख रही है. इसी वजह से वो और उनकी पार्टी, साथ में उनके सपोर्टर. सब बौखलाए हुए हैं. रेहम खान की किताब को बाजार में आने से रोकने की तैयारियां हो रही हैं. कानून का सहारा लिया जा रहा है. एक आरोप रेहम लगा रही हैं, तो इमरान खान ऐंड पार्टी आरोपों की सेंचुरी मार रही है. इन सब बातों ने फिलहाल पाकिस्तान की स्थिति और राजनीति, दोनों को बहुत ज्यादा दिलचस्प बना दिया है.Reham Khan's book launch...#RehamOnPMLNAgenda pic.twitter.com/Oa6sCVtHch
— Zartaj Gul Wazir (@zartajgulwazir) June 4, 2018
सबसे पहले क्या हुआ? किताब आएगी, किताब आएगी. इसकी चर्चा हो रही थी. हंगामा शुरू हुआ एक ट्वीट के साथ. पाकिस्तान में फिल्म और थियेटर वाले एक जनाब हैं. हम्ज़ा अली अब्बासी. खुद को राजनैतिक कार्यकर्ता भी बताते हैं. इमरान खान के सपोर्टर हैं. 2 जून को उन्होंने एक ट्वीट किया-Woh...what I have I just heard on the news? Has Reham Khan really written that about Wasim Akram’s late wife in her book??
— Maz Bonafide (@MazBONAFIDE) June 4, 2018
अफसोस है कि मुझे रेहम खान के किताब की मैनुस्क्रिप्ट पढ़ने का मौका मिला. किताब में क्या है, शॉर्ट में बताता हूं- इमरान खान इस दुनिया में पैदा हुए अब तक के सबसे बुरे इंसान हैं. और रेहम, वो दुनिया की सबसे पवित्र महिला हैं. और ये भी कि शाहबाज शरीफ शानदार इंसान हैं.
Had a very unfortunate experience of reading a manuscript of Reham Khans book. Here is the summary: IK is the most evil man to walk the face of this planet. Reham is the most pious righteous (Tahajjud guzaar) woman ever and Shehbaz Sharif is an amazing guy! #RehamOnPMLNAgenda
— Hamza Ali Abbasi (@iamhamzaabbasi) June 1, 2018
So according to Reham in an interview to an Indian channel, women in Pakistani politics give sexual favours to get political positions! #ShameOnYouRehampic.twitter.com/Ltcep87qrY
— Hamza Ali Abbasi (@iamhamzaabbasi) June 6, 2018
फिर सवाल-जवाब, इल्जाम-पलटवार की ट्रेन खुल गई इस ट्वीट के साथ हम्ज़ा ने हैशटैग लगाया- #RehamOnPMLNAgenda. मतलब रेहम खान असल में नवाज की पार्टी के लिए काम कर रही हैं. उनका इमरान-विरोधी अजेंडा चला रही हैं. इसके जवाब में रेहम का ट्वीट आया. कि जब किताब रिलीज ही नहीं हुई, तो हम्ज़ा ने मैनुस्क्रिप्ट कैसे पढ़ लिया? अब पढ़ा है, तो इसका मतलब कि कोई धोखाधड़ी की है या फिर चोरी की है. फिर रेहम ने इल्जाम लगाया. कि हम्ज़ा पिछले कुछ महीनों से उन्हें धमका रहे हैं. सबूत के तौर पर रेहम ने कुछ ई-मेल गिनाए. हम्ज़ा ने इन इल्जामों को झूठ बताया. और कहा कि जो ई-मेल रेहम दिखा रही हैं, वो फर्जी हैं. उधर रेहम खान ने हम्ज़ा को एक लीगल नोटिस भी भेज दिया. कि उनके पास रिलीज होने से पहले किताब की मैनुस्क्रिप्ट कैसे आई. उधर हम्ज़ा ने इल्जाम लगाया कि नवाज के भाई और पंजाब के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ ने रेहम खान को ये किताब लिखने के लिए 89 लाख रुपये दिए हैं. बाद में पूछा गया कि क्या सबूत है, तो बोले कोई सबूत नहीं है. बोले कि उन्होंने ये बातें कहीं से सुनीं और आगे बढ़ी दीं. कहा-Haan jee... Shehbaz Sharif se Lafafa lenay ka koi saboot hai aap ke paas? Ya saaray saboot bass mein ne hee denay hain? pic.twitter.com/UcdDM3nlKm
— Hamza Ali Abbasi (@iamhamzaabbasi) June 5, 2018
PML-N इतनी मूर्ख नहीं है कि पैसे के इस लेन-देन के लिए कोई वैध तरीका इस्तेमाल करे. इसीलिए रेहम के पैसे लेने की बात साबित कर पाना मुश्किल है.
Hamza Abbasi claims he has read manuscript when it's not been published? Only possible through fraud or theft.
— Reham Khan (@RehamKhan1) June 2, 2018
मगर अब बात रुकती कैसे? सो बढ़ती गई. खबरें आईं कि रेहम की किताब लीक हो गई है. किताब की शुरुआत में एक इंडेक्स वाला पेज होता है. उसमें लिखा होता है कि अंदर कौन-कौन से चैप्टर हैं. रेहम की किताब का कथित इंडेक्स भी सोशल मीडिया पर नजर आने लगा. इनमें से कुछ के नाम हैं- पहली शादी अगस्त 1992 द हनीमून- 1993 94 द पाथ टू पाक द निकाह, द बॉलिवुड लाइफ गर्ल्स, बॉइज़, सेक्स, ड्रग्स ऐंड रॉक ऐंड रॉल (जो कि कथित तौर पर इमरान खान से जुड़ा है) द कोकीन ऐंड द हेरोइनLegal Notice to @iamhamzaabbasi on behalf of @RehamKhan1 pic.twitter.com/PUInRdSR90" https://t.co/ie3E2um4Ob
— Reham Khan (@RehamKhan1) June 4, 2018
अफवाहों के मुताबिक, किताब में क्या-क्या है? कहा जा रहा है कि ये 600 से ज्यादा पन्नों की किताब है. इसके अंदर क्या-क्या है, ये भी टुकड़ों में लीक होने की खबर है. कथित तौर पर इस किताब के कुछ हिस्से शेयर हो रहे हैं. हमें नहीं मालूम कि ये असली किताब का हिस्सा हैं भी या नहीं. मगर फिलहाल तो इन्हें रेहम की किताब का कहकर भी शेयर किया जा रहा है. इमरान खान और उनकी पार्टी किसी भी कीमत पर इसकी रिलीज रोकना चाहती है. और भी कई लोगों ने इसके खिलाफ नोटिस भेजा है. नोटिस भेजने वालों में क्रिकेटर वसीम अकरम भी शामिल हैं. कथित तौर लीक हुए इन हिस्सों में क्या है, ये हम पॉइंट में नीचे बता रहे हैं. पढ़िए- 1. इमरान की सेक्सटिंग (सेक्स वाली बातों की मेसेजिंग) करने की आदत के बारे में लाहौर के सर्कल्स को बखूबी पता है. कई महिला ऐंकर्स ने खुश होकर माना है कि इमरान ने उन्हें अपने प्राइवेट पार्ट की तस्वीरें भेजी हैं. जब मेरे फिल्म प्रॉड्यूसर ने मुझे ये बताया, तो मैंने इसे अफवाह समझकर खारिज कर दिया. मैंने सोचा कि इमरान के कद का इंसान अपनी छवि के साथ इतना बड़ा जोखिम क्यों लेगा? 2. रुबिना (इमरान खान की बहन) ने इमरान को हमेशा बुली किया है. इमरान के लुक्स और दिमाग की वजह से उसका मजाक उड़ाया है. इमरान ने मुझसे कहा था. कि उसका परिवार सोचता है कि वो थोड़ा कमअक्ल है. इसीलिए वो परवाह करते हैं. वो भाई-बहन एक-दूसरे के लिए जैसी बातें बोलते थे, उसको सुनकर बहुत हैरानी होती थी. इमरान अक्सर अलीमा और उसकी राजनैतिक ख्वाहिशों का मजाक उड़ाता था.Exchange of messages with Reham Khan re email to @ImranKhanPTI asking him to take her back after the divorce. Tried my best for their reconciliation.The fact is that Reham wanted to be with IK again as his wife. Afterwards she became furious as he refused. #RehamKhanOnPMLNAgenda pic.twitter.com/CQnvBfEMaj
— Sonia Arfan (@SoniaArfan) June 4, 2018
3. एक दिन ड्राइवर सफीर ने मुझे एक आईफोन थमाया. ये सितंबर में हुए धरने के दौरान की बात है. उसने कहा कि मैं फोन की सेटिंग बदल दूं. मुझे नहीं पता था कि वो किसका फोन है. मैंने फोन खोला, तो देखा एक मेसेज खुला हुआ है. बड़े-बड़े फॉन्ट में. ये मेसज अलीमा ने लिखा था. इसके शब्द थे, 'हराम खान यहीं पर है. वो किसी विजेता सी लग रही थी. PTI की लड़कियों ने उसे आगे वाली पांत में बिठा दिया है.' मुझे महसूस हुआ कि मेरे हाथ में यूं ही वो फोन नहीं पकड़ाया गया है. मैंने जब फोन लौटाया, तो सफीर ने कहा कि वो रानी का फोन है. इससे उलट मेरा भाई इतना तमीजदार है कि वो कभी किसी औरत के बारे में बुरी बात नहीं बोल सकता. खासतौर पर अपनी खुद की बहन के बारे में तो कतई नहीं. अगर किसी मसले पर हमारी राय अलग हो, तब भी हम इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करेंगे. इसीलिए मुझे इमरान के मुंह से ये सब सुनकर बहुत हैरानी हुई.Exclusive: Reham Khan says 'will not be bullied by PTI' | Pakistan - https://t.co/NMQPw6xa06 https://t.co/cwFHEDhxGe
— Reham Khan (@RehamKhan1) June 4, 2018
4. जब मैंने पाकिस्तानी मीडिया में काम करना शुरू किया, तो मुझे महसूस हुआ कि टीवी से जुड़े सारे लोगों के पास उनके वेतन के अलावा भी कमाई का जरिया है. 5. मैंने इमरान से कहा- मुझे जलील मत करो. मुझे इज्जत के साथ जाने दो. तुम 30 नवंबर तक इंतजार करना चाहते हो 30 दिसंबर तक, या 30 मार्च तक. जब तक तुम नहीं चाहोगे, तब तक मैं किसी से कुछ नहीं कहूंगी. बस इस रिश्ते को खत्म कर दो. मेरे ये कहने के बाद इमरान मेरे पास आए. उन्होंने मेरे पैर छुए और कहा- रहम, मैं बहुत बुरा ... (मूर्ख के लिए प्रचलित एक गाली) हूं.When you read my book you will know how & when your leader proposed so my poor misguided brother I never needed you or anyone for access. You were always the spare part. Still are.
— Reham Khan (@RehamKhan1) June 7, 2018
इसके अलावा भी कई चीजें हैं, जो सोशल मीडिया पर तैर रही हैं. लोग लिख रहे हैं कि ये रेहम की किताब का लीक्ड हिस्सा हैं. विस्फोटक चीजें हैं. इमरान के बारे में. इमरान के परिवार के बारे में. इमरान की राजनीति के बारे में. लिखा तो ये भी जा रहा है कि रेहम ने इमरान को समलैंगिक बताया है. जिनके साथ कथित तौर पर इमरान के समलैंगिक रिश्ते हैं, उन दो लोगों का नाम भी लिखा है. इमरान और उनकी पार्टी इस किताब को अपने खिलाफ राजनैतिक साजिश बता रही है. बाकी पार्टियां इमरान की बौखलाहट के मजे ले रही हैं. रेहम को अब तक इस किताब के खिलाफ चार नोटिस मिल चुके हैं. एक, उनके पहले पति डॉक्टर इजाज़ रहमान. दूसरे, वसीम अकरम. तीसरे, एक ब्रिटिश कारोबारी सईद जुल्फीकार बुखारी और चौथे, इमरान खान की पार्टी PTI के मीडिया कॉर्डिनेटर अनिला ख्वाजा. इन सबने लीक हुए हिस्सों के आधार पर ही नोटिस भेजा है. इनका कहना है कि रेहम ने अपनी किताब में उनकी बदनामी की है. देखते हैं आगे क्या होता है. जब किताब आएगी, तो हम उसे पढ़ेंगे. और तब पक्के तौर पर बताएंगे. कि उसके अंदर क्या है.We now have solid evidence to prove Reham Khan was meeting @MaryamNSharif through Ahsan Iqbal @betterpakistan so the whole book is an exercise to demolish only real opposition i.e #PTI #RehamOnPMLNAgenda
— Fawad Hussain (@fawadchaudhry) June 2, 2018
ये भी पढ़ें: तीसरी शादी करने वाले इमरान ख़ान ने अपनी एक बेटी को अपना मानने से इनकार कर दिया था इमरान खान को भगवान शिव की तरह दिखाने पर बवाल हो गया है स्टेज पर खड़े होकर गाने को कहा, नहीं खड़ी हुई तो छह महीने की प्रेगनेंट सिंगर को गोली मार दी झुट्ठा है पाकिस्तान, अमेरिका ने नहीं उतारे उनके पीएम के कपड़े! रेप के बदले रेपिस्ट की बहन से रेप किया गया, वो भी परिवार की मर्जी से! हमेशा गुलजार रहेंगे ये 7 पाकिस्तानी सीरियल वर्ल्ड का ये पहला मुल्क है जिसका नेता इसे अमेरिका की बैन लिस्ट में डालने को कह रहा है
पड़ताल : क्या मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद अब तक विश्व बैंक से एक रुपये का भी कर्ज नहीं लिया?

