The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • rats on food at irctc stall in madhya pradesh itarsi junction video viral

रेलवे स्टेशन के फूड स्टॉल में खाना चेक करते दिखे चूहे, लोग बोले- 'इंस्पेक्शन ड्यूटी पर हैं'

वीडियो मध्य प्रदेश के इटारसी जंक्शन रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है.

Advertisement
pic
9 जनवरी 2024 (अपडेटेड: 9 जनवरी 2024, 07:59 PM IST)
rats on junction
वीडियो इटारसी जंक्शन रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है. (फ़ोटो/वायरल वीडियो से स्क्रीनशॉट)
Quick AI Highlights
Click here to view more

मध्य प्रदेश के एक रेलवे स्टेशन पर चूहे फूड स्टॉल का खाना खाते देखे गए. इसका वीडियो वायरल है. चूहे खाने की चीजें जैसे पैटीज, अंडे, ब्रेड पर घूम रहे हैं. किसी पैसेंजर ने स्टॉल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

वीडियो इटारसी जंक्शन रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है. इसे X पर सौरभ नाम के यूजर ने 7 जनवरी को शेयर किया था. वीडियो में दिख रहा है कि फूड स्टॉल पर कुछ चूहे नीचे की तरफ़ घूम रहे हैं. नाश्ते की खाली प्लेट्स पर बचे हुए खाने को खा रहे हैं तो ऊपर खाने की चीज़ों पर डोल रहे हैं. कुछ चूहे स्टॉल पर लगे ऊपर वाले पाइप पर चल रहे हैं तो एक चूहा चाय देने वाली केतली के आसपास चल रहा है. वीडियो को शेयर करते हुए सौरभ ने लिखा,

"IRCTC की फूड इंस्पेक्शन ड्यूटी पर चूहे. 
यही कारण है कि मैं रेलवे स्टेशन वेंडर्स से खाना खाने से बचता हूं.
इटारसी जंक्शन, मध्य प्रदेश."

सौरभ ने वीडियो में IRCTC, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेल मंत्रालय के आधिकारिक अकाउंट्स को टैग किया था. बाद में रेलवे सेवा ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा,  

''कृपया अपना मोबाइल नंबर शेयर करें. डीएम करिए ताकि हम तत्काल कार्रवाई कर सकें. या फिर आप http://railmadad.indianrailways.gov.in पर अपनी परेशानी बता सकते हैं."

दूसरे ट्वीट में रेलवे सेवा ने बताया कि मामला भोपाल मंडल के संबंधित अधिकारी तक पहुंचा दिया गया है.

एक यूजर ने इस वीडियो पर चूहों की साइड लेते हुए लिखा, 

“खाने और तेल की क्वालिटी चेक करना उनकी ऑफिशियल ड्यूटी है. प्लीज़ उनके रोज़ के काम में बाधा ना डालें.”

दूसरे यूजर ने राजस्थान के देशनोक के करणी माता मंदिर की फ़ोटो शेयर की. क्योंकि यहां पर लोग चूहों का जूठा दूध पीते हैं. लोगों का मानना है कि ऐसा करने से भगवान से मांगी उनकी मन्नत पूरी होती है.

पहले भी कई फ़ोटोज़/वीडियोज़ सोशल मीडिया पर सामने आए हैं जिनमें ट्रेन की पैंट्री में चूहे दौड़ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: ट्रेन पैंट्री में यात्रियों के लिए बने खाने का मजा लूटते चूहों का वीडियो वायरल

वीडियो: चूहे की हत्या पर केस दर्ज कराया, पोस्टमार्टम तक करवाया, लोग सलाम कर रहे

Advertisement

Advertisement

()