The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Rats invade Odishas Puri Jagannath temple, temple administration on alert

इस फेमस मंदिर में चूहों ने मिलकर किया 'हमला', भगवान की मूर्ति-कपड़ा खा गए

पुजारी परेशान, करें तो क्या करें?

Advertisement
pic
17 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 17 जनवरी 2023, 12:04 PM IST)
Rats invade Odisha's Puri Jagannath temple
जगन्नाथ मंदिर में चूहों का आतंक (फोटो- आज तक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

ओडिशा के पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर (Odisha Jagannath Puri Temple) में चूहों का कहर जारी है. चूहों की वजह से मंदिर प्रबंधन को खासी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं. चूहों ने मंदिर परिसर में मौजूद भगवान जगन्नाथ के कपड़े और अन्य सामान कुतर डाले हैं.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक भगवान जगन्नाथ मंदिर में कोरोना लॉकडाउन के दौरान चूहों का प्रकोप बढ़ गया था. रिपोर्ट के मुताबिक चूहों का आतंक इस कदर मचा हुआ है कि वो मंदिर की कीमती वस्तुओं को नष्ट कर रहे हैं.

चूहे मंदिर में मौजूद देवी-देवताओं की लकड़ी की मूर्तियों को नष्ट करने में लगे हैं. इन मूर्तियों के संरक्षण को लेकर मंदिर में मौजूद सेवादार और पुजारी पिछले कई दिनों से चिंतित हैं. सूत्रों के मुताबिक चूहे मंदिर परिसर में मौजूद ‘रत्न सिंहासन’ पर विराजमान भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के कपड़ों को कुतर दे रहे हैं. यही नहीं, मंदिर के आस-पास मौजूद मूर्तियां और अन्य सामान भी चूहों के आतंक के कारण सुरक्षित नहीं है.

आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक चूहों के कहर को लेकर मंदिर में सेवादार विजय कृष्ण पुष्पलक ने बताया कि चूहों को यहां से बाहर कर दिया गया था. लेकिन कुछ दिन पहले चूहे अचानक से फिर आ गए. चूहों ने भगवान के कपड़े काटने शुरू कर दिए. जिसके बाद से मंदिर प्रशासन ने चूहों को पकड़ कर फेंकना चालू कर दिया है.

विजय कृष्ण ने आगे बताया कि मंदिर प्रशासन को इस बारे में सूचित किया गया है. यहां चूहे ही नहीं बल्कि बिच्छू भी हैं. इन सब को पकड़कर एक बर्तन में डालकर बाहर निकालने की व्यवस्था की जा रही है.

चंदन व कपूर से किया जाता है पॉलिश

मंदिर परिसर में मौजूद एक अन्य सेवादार गौर हरि प्रधान ने बताया कि भगवान जगन्नाथ की कई गुप्त सेवाएं हैं. इसलिए चूहों को नियंत्रित करने के लिए ऐसी चीजें मंदिर के अंदर रखी जाती हैं. प्रधान ने बताया कि मंदिर को चूहे और कॉकरोचों की वजह से खतरा है. इन्हें यहां से तुरंत हटाने की जरूरत है, इस पर ज्यादा चर्चा करने की जरूरत नहीं है. वहीं मंदिर के प्रशासक जितेंद्र साहू ने कहा कि श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन चूहों के खतरे से वाकिफ है और घबराने की जरूरत नहीं है. मंदिर में लकड़ी की मूर्तियों को नियमित रूप से चंदन और कपूर से पॉलिश किया जाता है. 

वीडियो: सोशल लिस्ट: गार्ड की नौकरी के बीच कर रहे हैं UPSC की तैयारी, सूफियान की लगन देख लोग गदगद

Advertisement

Advertisement

()