The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Rana Daggubati shared a hilarious matrimonial ad for Prabhas

बाहुबली को बहू चाहिए!

बाहुबली के भाई ने ब्रदर की दुल्हन खोजने का जिम्मा उठाया है, ट्विटर पर तलाश रहे हैं भाभी.

Advertisement
pic
22 जनवरी 2016 (अपडेटेड: 22 जनवरी 2016, 07:57 AM IST)
Img The Lallantop
Source- hdwallpapers
Quick AI Highlights
Click here to view more
भल्लाल की भले कहानियों में बाहुबली से न पटती हो. लेकिन सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भाई का बड़ा ख्याल रखा जा रहा है. राणा डग्गुबाती जो फिल्म में भल्लाल बने थे. ट्विटर पर प्रभास के लिए बहू खोजते नजर आए. उनने ट्वीट कर शादी का पूरा विज्ञापन छाप डाला. https://twitter.com/RanaDaggubati/status/689841155727450112 हुआ ये कि बाहुबली बनने वाले प्रभास ने अपने अंकल कृष्णम राजू से ये वादा किया है.  बाहुबली-2 की शूटिंग खत्म होते ही इस साल वो शादी कर लेंगे. राणा को ये पता चला तो उनने विज्ञापन डाल दिया. ब्याह के लिए लड़की की योग्यता भी बताई गई है. तीर-तलवार चलाना आता हो. हाथ से हाथ सीधी मुठभेड़ भी कर ले. जंगल-पहाड़ से न हारे और पूरा हिमस्खलन भी सह ले. सास की इज्जत करे जो आजकल दुश्मनों की कैद में है. आपकी नजर में कोई लड़की हो तो इन ईमेल एड्रेस पर कॉन्टेक्ट कर ले. Bride@Baahubali.com shivagami@mahishmathi.com AdminKatappa@mashmathi.com

Advertisement

Advertisement

()