The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Ram Rahim out on parole for 40 days cake cutting video viral

बलात्कारी राम रहीम का वीडियो वायरल, जेल से बाहर हाथ में तलवार लेकर...

बलात्कारी फिर से परोल पर आया बाहर!

Advertisement
pic
24 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 24 जनवरी 2023, 03:14 PM IST)
Ram Rahim out on parole for 40 days, cake cutting video viral
तलवार से केक काटता दिखा राम रहीम (फोटो-आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

डेरा सच्चा सौदा का चीफ बलात्कारी राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है. इस बार 40 दिन की पेरोल मिली है (Ram Rahim on Parole Viral Video). राम रहीम का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में वो तलवार से एक बड़ा-सा केक काटता दिख रहा है. वो कह रहा है कि पांच साल बाद ये मौका मिला है तो कम से कम पांच केक काटने चाहिए.

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरमीत 21 जनवरी को हरियाणा में रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आया. उसे जेल से लेने के लिए हनीप्रीत भी वहां पहुंची थी. इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में डेरा प्रमुख कह रहा है,

“पांच साल बाद ऐसा जश्न मनाने का मौका मिला है तो मुझे कम से कम पांच केक काटने चाहिए. यह पहला केक है.”

ये वीडियो इसलिए वायरल हो रहा है क्योंकि आर्म्स एक्ट के तहत हथियारों का इस तरह सार्वजनिक प्रदर्शन करना प्रतिबंधित है. आर्म्स एक्ट रूल्स 2016 के नियम 8 के तहत, आग्नेयास्त्रों या नुकीले किनारों वाली तलवारें और ब्लेड जैसे हथियार का लाइसेंस रखने वाला व्यक्ति भी सार्वजनिक स्थानों पर उनका प्रदर्शन नहीं कर सकता. ना ही उन्हें ऐसी जगह ले जाया जा सकता है. 

क्या कहकर जेल से निकला?

जमानत अर्जी में राम रहीम ने कहा कि वो 25 जनवरी को पूर्व डेरा प्रमुख शाह सतनाम सिंह की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होना चाहता है. 23 जनवरी को उसने हरियाणा समेत अन्य राज्यों में अपने स्वयंसेवकों द्वारा आयोजित स्वच्छता अभियान का वर्चुअल उद्घाटन किया था. कार्यक्रम में बीजेपी नेता भी पहुंचे थे. राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार और पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार बेदी शामिल हुए.

ये भी पढ़ें- गुरमीत कैसे बना अरबों के डेरे का मालिक और संत कैसे बना बलात्कारी?

हरियाणा से वो यूपी के बागपत में बरनावा आश्रम पहुंचा है. इसी आश्रम में शाह सतनाम सिंह की जयंती मनाई जाएगी. वायरल वीडियो भी इसी आश्रम का बताया जा रह है. 

तीन महीने पहले ही बाहर आया था

पिछले 14 महीनों में चौथी बार राम रहीम को पैरोल दी गई है. हरियाणा पंचायत चुनाव और आदमपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले अक्टूबर 2022 में 40 दिनों के लिए उसे पैरोल पर रिहा किया गया था.

राम रहीम अपनी दो शिष्याओं के साथ रेप के मामले में 20 साल और हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा है.

वीडियो: राम रहीम की परोल पर इस वकील ने डाल दी याचिका, जो कहा वो हरियाणा सरकार को चुभ जाएगा

Advertisement

Advertisement

()