गोविंद सिंह डोटासरा ने CM गहलोत के सामने ही मंच पर सीनियर नेता को लताड़ लगा दी!
सीनियर नेता मुख्यमंत्री से किसी मुद्दे पर बात करने लगे थे.
Advertisement

कार्यक्रम के दौरान की फोटो.
राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा का एक वीडियो सामने आया है. इसमें वह कांग्रेस पार्टी के ही एक सीनियर नेता को मंच पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने डांट रहे हैं. अपने भाषण के बीच में उन्हें लताड़ लगा रहे हैं. मंत्री जिनको खरी खोटी सुना रहे हैं वे रतनगढ़ क्षेत्र के वरिष्ठ नेता पूसाराम गोदारा हैं.
क्या है पूरा मामला?
सामने आया वीडियो राजस्थान के चूरू जिले की सुजानगढ़ विधानसभा के कातर छोटी गांव का है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 29 अक्टूबर को एक जनसभा को संबोधित करने के लिए आए थे. मौके पर शिक्षा मंत्री भी थे. शिक्षा मंत्री मंच से मंहगाई को लेकर भाषण दे रहे थे, तभी पूसाराम मंच पर खड़े होकर मुख्यमंत्री से किसी मुद्दे पर बात करने लगते हैं. ये बात शिक्षा मंत्री को नागवार गुज़रती और वे भीड़ के सामने ही पूसाराम गोदारा को डांटने लगे. मंत्री कहते हैं,“ ओ पूसारामजी... ओ पूसारामजी.. ये सबसे मोटी कमी आप में है, इसलिए दिक्कत आ रही है आज तक, ये कोई बात होती है क्या, मैं बोल रहा हूं और आप भाषण टोक रहे हैं यहां. फिर क्या अनुशासन रहा, क्या सिखाओगे दूसरों को.”
मंत्री के इतना बोलते ही पूसाराम मंच से चले जाते हैं. शिक्षा मंत्री जिन पूसाराम को सरेआम डांट रहे हैं वो पूसाराम गोदारा चूरू की रतनगढ़ सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार रह चुके हैं. 2018 में वे भाजपा के अभिनेष महर्षी से 11 हजार से अधिक वोटों से हार गए थे. 2013 में उन्हें भाजपा के राजकुमार रिनवा के हाथों 25 हजार से अधिक वोटों से शिकस्त झेलनी पड़ी.मु.मंत्री के सामने जनप्रतिनिधि के साथ ऐसा व्यवहार!!! मैसेज क्या जाएगा??? pic.twitter.com/ib5nn6AWL3
— Abhishek अभिषेक आढा 🇮🇳 (@abhishekaadha) October 29, 2021
आज प्रशासन गांवों के संग अभियान के अंतर्गत सुजानगढ़ की पंचायत कातर छोटी में आयोजित शिविर का अवलोकन करने यशस्वी मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत पधारे I (1/2) pic.twitter.com/hY1iPez5hg — Pusaram Godara 🌈 (@PusaramINC) October 29, 2021वीडियो वायरल होने के बाद लोग मंत्रीजी को बुजुर्गों से बेहतर व्यवहार करने की सलाह दे रहे हैं. हालांकि अब तक इस पर किसी भी बड़े नेता की प्रतिक्रिया नहीं आई है. कुछ ट्वीट देखिए.
वहीं एक यूजर ने शिक्षा मंत्री को अपने गिरेबान मे झाँकने की सलाह दे दीशिक्षा मंत्री है यह और इनको बोलने के लक्षण नहीं है किस जगह किस से कैसे क्या बात करनी है उम्र में छोटे हैं या बड़े हैं शर्म आनी चाहिए इनको आप तो भाषण देकर चले जाओगे कार्यकर्ता आपसे बात कब करेगा फिर बात करने का सही समय यही होता है
— 🇮🇳 Deendayal khinchi (@deendayal0333) October 30, 2021
खुद के अनुशासन की भी सोची कभी अपने गिरेबान में झांकने की कभी कोशिश ही नहीं की जनता क्या करे यह सब वही बेठे मुख्यमंत्री जी को कहना चाहिए था कि कोई बात नहीं — Mihir Bhoj (@VirMihirBhoj) October 30, 2021इस कार्यक्रम में अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश के 14 जिलों में किसानों को दिन में भी बिजली दी है. आगामी डेढ साल में पूरे प्रदेश के किसानों को सिंचाई के लिए दिन में बिजली दी जाएगी.हमने प्रदेश में अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोल दिए है. पूरे प्रदेश में ऐसा पहली बार हुआ है. गहलोत ने कहा कि अपनी भूमि को दान करने वाला बहुत बड़ा आदमी होता है. हर कोई यह काम नहीं कर सकता. राठौड़ ने अपना काम कर दिया है. अब आगे का काम करने की जिम्मेदारी मेरी है.

.webp?width=60)

