The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • rajasthan cm ashok gehlot called ed stray dog after summons to his son vaibhav gehlot

'देश में कुत्तों से ज्यादा ED...', अशोक गहलोत के इस बयान पर बड़ा बवाल तय है

25 अक्टूबर को ED ने मुख्यमंत्री गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को मनी लॉन्ड्रिंग केस में समन जारी किया था.

Advertisement
pic
27 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 06:17 PM IST)
Ashok Gehlot on ED.
राजस्थान विधानसभा के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे. (फ़ोटो - ट्विटर)
Quick AI Highlights
Click here to view more

राजस्थान में कांग्रेस नेताओं के घरों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी के एक दिन बाद सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी पर एजेंसी के दुरुपयोग के आरोप लगाए. जयपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कह दिया,

"ये बड़ी दुर्भाग्य की बात है कि जो हमारी प्रमुख एजेंसियां हैं - CBI, इनकम टैक्स विभाग, ED - उसके लिए मुझे कहना पड़ रहा है: देश के अंदर कुत्तों से भी ज़्यादा घूम रही है ED अब. एक चुना हुआ मुख्यमंत्री कह रहा है, कि कुत्तों से ज़्यादा घूम रही है ED, घर-घर के अंदर. इससे ज़्यादा दुर्भाग्य की बात क्या होगी!"

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र ख़तरे में है. संविधान को तार-तार कर दिया गया है. ED, इनकम टैक्स और CBI केंद्र सरकार के आदेशों पर चल रही हैं... और पिछले 9 सालों में सत्ता का हथियार बन गई हैं. गहलोत ने आरोप लगाया कि केवल विपक्ष के नेताओं पर छापे मारे जाते हैं.

25 अक्टूबर को ही ED ने गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को फ़ॉरन-एक्सचेंज उल्लंघन के आरोप में समन जारी किया था. साथ ही परीक्षा पेपर लीक मामले में मनी लॉन्ड्रिंग (PMLA) की जांच के तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के घर और दफ़्तर पर छापे मारे थे. इनके अलावा एजेंसी ने दौसा की महुआ सीट से पार्टी उम्मीदवार ओमप्रकाश हुडला और कुछ अन्य लोगों के घरों की भी तलाशी ली थी.

ये भी पढ़ें - अशोक गहलोत के बेटे को ED का समन, प्रदेश अध्यक्ष के ठिकाने पर छापा मार दिया

छापों के बाद मुख्यमंत्री गहलोत ने बीजेपी सरकार पर 'गुंडागर्दी' के आरोप लगाए थे. कहा था कि देश में आतंक फैल गया है.

'मोदी कांग्रेस की योजना टीप रहे हैं'

जांच एजेंसी और लोकतंत्र पर टिप्पणी से इतर मुख्यमंत्री गहलोत ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनका 'गारंटी मॉडल' ही अपना रहे हैं. उन्होंने कहा,

"मैंने ED और CBI के प्रमुखों से समय मांगा था, लेकिन अब ये एक राजनीतिक हथियार बन गए हैं. मोदी जी को ये एहसास नहीं है कि उनकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है. वो अब हमारे 'गारंटी मॉडल' का पालन कर रहे हैं."

राजस्थान की 200 सीटों पर 25 नवंबर को वोट गिरेंगे. नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे.

Advertisement

Advertisement

()