The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • rahul gandhi twitter account hacked

राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट हैक, अचानक देने लगे गालियां

बुधवार की शाम को अचानक ट्विटर हिल उठा और सारा ध्यान राहुल के हैक्ड अकाउंट पर चला गया.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
आशीष मिश्रा
30 नवंबर 2016 (अपडेटेड: 30 नवंबर 2016, 04:50 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
बुधवार की शाम को अचानक ट्विटर हिल उठा और सारा ध्यान राहुल के अकाउंट पर चला गया. राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है, हैकर उनके अकाउंट से ही गालियां देने लगा. लगभग 9 बजे उनका अकाउंट हैक हुआ था. पहला ट्वीट किया गया. जिसमें उन्हें समलैंगिक कह दिया गया.
Image embed
उनका नाम और Bio भी बदल दिया गया अकाउंट का नाम अब तक ऑफिस ऑफ राहुल गांधी था, जिसे हैकर ने Office of Retard Gan कर दिया.
Image embed
कांग्रेस की तरफ से रणदीप सुरजेवाला का जवाब भी आ गया जिन्होंने इस हरकत को फांसीवादी और घृणित बताया है. उन्होंने इस हरकत की निंदा भी की. https://twitter.com/rssurjewala/status/803980804434972672 एक बार तो राहुल गांधी के अकाउंट से सारे ट्वीट हटा लिए गए और नाम भी सही हो गया था लेकिन अकाउंट को फिर हैक कर लिया गया.
Image embed
ये सिलसिला जारी है, ट्वीट लगातार आ रहे हैं और डिलीट हो रहे हैं. हैकर्स ने खुद को किसी लश्कर का हिस्सा बताया है और उनसे न उलझने की धमकी दी है, उनसे उलझने पर सारी जानकारियाँ खोल देने की भी धमकी दे रहे हैं.
Image embed
दूसरे ट्वीट में उनके परिवार के बारे में अभद्र भाषा का यूज था साथ ही उन्हें भ्रष्टाचारी भी कहा गया था.
Image embed
तीसरे ट्वीट में नोटबंदी का विरोध करने की वजह बताई गई थी, जो बहुत घटिया थी. इससे साफ़ होता है कि अकाउंट हैक करने वाले के मन में कितनी कुंठा और नफरत भरी है.
Image embed
कांग्रेस को भी इस बीच काफी अपशब्द कहे गए.
Image embed
इस बीच ट्विटर पर #RahulGandhi हैशटैग भी ट्रेंड करने लगा. देखिए राहुल के अकाउंट से क्या-क्या ऊल-जुलूल ट्वीट किया गया.
Image embed
ये भी 
Image embed
 

Advertisement

Advertisement

()