The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • rahul gandhi looks like saddam hussein assam cm himanta biswa sarma

हिमंता ने राहुल के चेहरे को सद्दाम जैसा बताया, अलका लांबा बोलीं- अच्छा हुआ कुत्ते को...

कांग्रेस नेताओं ने असम के मुख्यमंत्री के बयान की आलोचना की है.

Advertisement
himanta biswa sarma likens rahul gandhi look to saddam hussein
बाएं से दाएं. हिमंता बिस्वा सरमा और राहुल गांधी. (तस्वीरें- ट्विटर और यूट्यूब)
pic
दुष्यंत कुमार
23 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 23 नवंबर 2022, 05:34 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

असम के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने कांग्रेस (Congress) सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के लुक पर टिप्पणी की है. कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान राहुल गांधी की दाढ़ी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. लोग उनके चेहरे को दूसरी हस्तियों से मिलाने में लग गए हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर कहा गया कि राहुल गांधी का चेहरा साम्यवाद के जनक दार्शनिक कार्ल मार्क्स जैसा लगने लगा है. लेकिन हिमंता बिस्वा सरमा इससे सहमत नहीं हैं. उन्हें लगता है कि राहुल गांधी का लुक इराक के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन जैसा हो गया है.

हाल में हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी के लुक पर दो बार अपने विचार रखे. कुछ दिन पहले उन्होंने एक टीवी इंटरव्यू में कहा था कि राहुल गांधी देखने में सद्दाम हुसैन जैसे लगने लगे हैं. मंगलवार, 22 नवंबर को उन्होंने फिर यही बात कही. गुजरात चुनाव के मद्देनजर बीजेपी के प्रचार के लिए अहमदाबाद पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा ने कह दिया,

Image embed

असम के सीएम ने आगे कहा,

Image embed

कांग्रेस का जवाब

हिमंता बिस्वा सरमा के दूसरी बार राहुल गांधी के लुक पर टिप्पणी करने पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है. असम कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेन कुमार बोराह ने कहा है कि सीएम सरमा को केवल हेडलाइन में आना होता है, और ये तभी हो सकता है जब वो राहुल गांधी का नाम लें. भूपेन ने कहा, "हिमंता बिस्वा सरमा कुछ भी कह सकते हैं. सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं. हम उन पर ध्यान नहीं देते हैं."

इधर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि हिमंता वही व्यक्ति हैं, जो कांग्रेस नेताओं के पैर पकड़ते थे और आज वो जो कुछ भी हैं, कांग्रेस की वजह से हैं. दिग्विजय सिंह ने कहा कि सरमा को शर्म आनी चाहिए. वहीं इस बयान पर कांग्रेस पार्टी की नेता अलका लांबा की तीखी प्रतिक्रिया आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लांबा ने कहा कि अच्छा हुआ कि जब हिमंता बिस्वा सरमा राहुल गांधी से मिलने गए थे, तो राहुल ने हिमंता की जगह वफादार कुत्ते को ज्यादा तरजीह दी थी. 

राहुल गांधी पर राजदीप सरदेसाई की ये बात कांग्रेस समर्थकों को बहुत चुभेगी

Advertisement

Advertisement

()