राहुल गांधी की यूपी यात्रा के दौरान आज बड़ा कांड होते-होते बचा. हुआ क्या कि उनकोकरंट का झटका लग गया. इस झटके के लगते ही राहुल एक सेकंड को तो सुट्ट हो गए.देवरिया से आगरा पहुंचे थे राहुल, सराफा बाजार में महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा केउपर माल्यार्पण करने पहुंचे. वहां पर बिजली का खुला तार लटक रहा था. उसी तार परगलती से राहुल का हाथ पड़. उनको जोरदार करेंट का झटका लगा.Source- Indian National Congress facebook pageशुक्र है कुछ सीरियस नहीं हुआ. बाद में बाकायदा कार्यक्रम को पूरा किया गया. राहुलने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माला चढ़ाई. फिर पीएम मोदी पर निशाना भी साधा. कहाकि भले ही सातवां वेतन आयोग लग गया है. लेकिन सेना इससे बिलकुल खुश नहीं है. ये भीबोले कि कि मोदी को उद्योगपतियों के बजाय किसान लोग की हेल्प करनी चाहिए.