The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Ragpickers father claimed, 17-year-old son set on fire beacause he was a hindu

'उसने कहा हिंदू हूं, तो जलाकर मार दिया'

17 साल के लड़के को चोर समझकर जलाने की घटना ने कम्युनल रंग ले लिया है.

Advertisement
pic
22 जनवरी 2016 (अपडेटेड: 21 जनवरी 2016, 04:10 AM IST)
Img The Lallantop
(कथित वीडियो का दृश्य जिसमें मृतक ने बयान दिया है, वीडियो वायरल हो रहा है) Source - Youtube
Quick AI Highlights
Click here to view more
13 जनवरी को पुणे के कस्बापेठ में एक लड़के को पेट्रोल डालकर जला दिया. सावन राठौड़ नाम का 17 साल का घरवालों से लड़कर भाग आया था, और कूड़ा बीनने का काम करता था. पहले इस लड़के को कार के पार्ट्स चुराने के शक में जिंदा जलाने की बातें आई थीं. लेकिन अब मामले ने कम्युनल रंग ले लिया है. सावन के पिता ने धर्मा राठौड़ ने कहा है कि उसके बेटे को हिंदू होने के कारण मार दिया गया. एक हफ्ते पहले वो घर में बहन से झगड़कर पुणे आ गया था. पुणे में एक सोसायटी के पास जब पेशाब कर रहा था तब तीन लोग उसके पास आए. उससे पूछा क्या वो हिंदू है, और हां कहने पर उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. इमरान , इब्राहिम और जुबेर नाम के तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ भी लिया है. इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक़ कुछ हिंदूवादी संगठनों ने ये भी कहा है कि लड़के को मारने का तरीका इस्लामिक स्टेट के तरीकों से मिलता है. मामले की जांच एंटी टेररिज्म स्क्वाड से कराने की मांग की जा रही है. सावन बंजारा कम्युनिटी का था, बंजारा क्रांति दल के एक वकील ने मौत के पहले सावन का एक बयान रिकॉर्ड करने का दावा किया है, जो वायरल भी हुआ है. इस रिकार्डिंग में सावन इस बात पर हामी भरते दिखता है कि उसे हिंदू होने के कारण जला दिया गया.

Advertisement

Advertisement

()