The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Rabri devi replies to Nitish Kumar Lalan singh over Women remarks Bihar politics news

"महिला हो, कुछ जानती नहीं हो" पर राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार को सुना दिया

बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी (Rabri Devi) ने नीतीश कुमार और ललन सिंह से माफी मांगने को कहा है. ये भी कहा कि जेडीयू बार-बार महिला का अपमान करने वाली पार्टी है.

Advertisement
Rabri Devi Nitish Kumar
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी. (फोटो- PTI)
pic
साकेत आनंद
25 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 25 जुलाई 2024, 07:40 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) RJD की महिला विधायक पर अपने बयान के कारण बुरी तरह घिर गए हैं. अब राज्य की पूर्व सीएम राबड़ी देवी (Rabri Devi) ने नीतीश कुमार से माफी मांगने को कहा है. राबड़ी देवी बिहार विधान परिषद में विपक्ष की नेता हैं. 25 जुलाई को उन्होंने सदन में इस मुद्दे पर बयान दिया. कहा कि क्या नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री होकर इस तरह की बात करनी चाहिए. एक दिन पहले नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की विधायक रेखा देवी को कह दिया था कि ‘महिला हो…कुछ जानती नहीं हो’.

इसके बाद 25 जुलाई को विधान परिषद में राबड़ी देवी ने निजी बयानबाजी को लेकर JDU के नेताओं को सुनाया. उन्होंने कहा, 

Embed

इससे पहले मीडिया से बातचीत में राबड़ी देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री को बार-बार महिलाओं का अपमान करने के लिए माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम नीतीश कुमार ने एक दलित महिला का अपमान किया है. पूर्व सीएम ने कहा, 

Embed

क्या बोले थे नीतीश कुमार?

24 जुलाई को नीतीश कुमार विधानसभा में जाति जनगणना पर बयान दे रहे थे. इस दौरान विपक्षी दलों के नेताओं ने हंगामा कर दिया था. इसी पर नाराज मुख्यमंत्री ने मसौढ़ी से राजद विधायक रेखा देवी को फटकार दिया था. कहा था, 

Embed

ये भी पढ़ें- कंगना रनौत की सांसदी जा सकती है, अगर कोर्ट में साबित हो गई ये बात

वहीं जेडीयू सांसद ललन सिंह ने संसद परिसर में राबड़ी देवी पर टिप्पणी की थी. 23 जुलाई को बजट पेश होने के बाद राबड़ी देवी ने सरकार पर "झुनझुना पकड़ाने" का आरोप लगाया था. इस पर ललन सिंह ने मीडिया से कहा था, “राबड़ी देवी हस्ताक्षर कितना लंबा करती हैं, कभी वो भी देख लीजिए...तो बजट उनको कहां समझ में आएगा.”

इस पर राबड़ी ने ललन सिंह पर भी पलटवार किया. उन्होंने कहा कि ललन सिंह को बताना चाहिए कि उन्होंने अपनी मां-बहन और पत्नी को कितना पढ़ाया है.

वीडियो: लल्लनटॉप चुनाव यात्रा: बिहार में मिले भूमिहार, लालू यादव के बारे में क्या बोल गए?

Advertisement

Advertisement

()