The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Punjab Thief returns important documents by post victim expresses gratitude Jalalabad

चोर ने पॉकेट मारा, सारा कैश रख लिया, एक काम ऐसा किया कि बुजुर्ग को कहना पड़ा थैंक्यू

जिनका पर्स चोरी हुआ, उन्होंने चोर को थैंक्यू कहा है. हालांकि, चोर ने कैश वापस नहीं किया.

Advertisement
pic
pic
हरीश
| सुरेंद्र गोयल
18 सितंबर 2024 (अपडेटेड: 18 सितंबर 2024, 03:03 PM IST)
Punjab thief returns document
चोरी के कुछ दिन बाद एक लिफ़ाफा मिला, बस बुजुर्ग खुश हो गए. (फ़ोटो - आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

पंजाब (Punjab) के जलालाबाद में चोर की दरियादिली सामने आई है. चोर ने पहले एक व्यक्ति के जेब से पर्स चोरी की, लेकिन बाद में ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स व्यक्ति को लौटा दिए (Thief returns important documents by post). इनमें आधार कार्ड और पैन कार्ड जैसी कई चीज़ें शामिल हैं. हालांकि, उसने 7 हज़ार रुपये का कैश अपने पास रख लिया है. मामला सोशल मीडिया पर ख़ूब चर्चा बटोर रहा है.

पीड़ित ने भी इस मामले की जानकारी स्थानीय प्रशासन को नहीं दी है. उन्होंने कहा है कि डॉक्यूमेंट्स मिलने से राहत है. आजतक की ख़बर के मुताबिक़, घटना जलालाबाद के घांगा कलां गांव की है. यहां रहने वाले जसविंदर सिंह माथा टेकने के लिए श्री अमृतसर साहिब गए थे. वहीं, अज्ञात व्यक्ति ने जसविंदर का पर्स चुरा लिया. इसके बाद, जसविंदर अपने घर आ गए. बाद में उन्हें इस चोरी के बारे में पता चला.

इसके कुछ दिनों बाद डाक से जसविंदर को एक लिफ़ाफ़ा मिला. बताया गया कि जब उन्होंने लिफ़ाफ़ा खोला, तो देखा कि उसमें उनका आधार कार्ड, पैन कार्ड और दूसरे ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स थे. ये सभी चीज़ें चोरी हुए पर्स में ही थीं.

ये भी पढ़ें - चोरी कर के थक गया चोर, AC चला कर सो गया, सुबह UP पुलिस ने जगाया

जसविंदर का कहना है कि डॉक्यूमेंट्स पाकर उन्हें ख़ुशी हुई है. चोर के अंदर कुछ तो इंसानियत है. उन्होंने कहा कि डॉक्यूमेंट्स लौटाने के लिए  चोर का धन्यवाद, जो उसने मानवीय संवेदनाएं दिखाई हैं. चोरी की घटनाएं तो अक्सर होती रहती हैं, लेकिन इस घटना ने सभी का ध्यान अपनी तरफ़ खींचा है. हालांकि, चोर ने 7,000 रुपये कैश वापस नहीं किया.

जब चोर ने चिट्ठी भेज माफ़ी मांगी

ऐसी ही एक अनोखी खबर कुछ समय पहले मध्य प्रदेश से सामने आई थी. यहां बालाघाट जिले के एक मंदिर में चोरी हुई. चोर ने एक मंदिर से सामान चुराया लेकिन बाद में उसका मन बदला और सारा सामान मंदिर के पास वापस रख गया. इतना ही नहीं, चोर ने सामान के साथ एक पर्ची भी रखी जिसमें उसने माफी मांगी. 

वीडियो: लखीमपुर: चोरी के शक में Dalit नाबालिग को 5 दिनों तक पीटा

Advertisement

Advertisement

()