The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Punjab Pathankot Photos of 3 Suspects Viral in Army Uniform

Pathankot: आर्मी की वर्दी में नजर आए 3 संदिग्ध, तस्वीर वायरल हुई तो पुलिस का बयान आया

Pathankot: Punjab Police ने लोगों से अपील की है कि घबराने की जरूरत नहीं है.

Advertisement
Pathankot Suspects
Pathankot Suspects
pic
रवि सुमन
3 जुलाई 2024 (पब्लिश्ड: 02:16 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं. दावा किया जा रहा है कि ये 3 तीन संदिग्ध हैं जो पंजाब के पठानकोट (Suspects in Pathankot) में देखे गए हैं. तीनों को आर्मी यूनिफॉर्म में नंगलपुर इलाके में देखा गया है. पुलिस ने कहा है कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है. इस मामले की जांच की जा रही है. 

NDTV की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से पुलिस इन संदिग्धों की तलाश में थी. वायरल तस्वीर 29-30 जून की बताई जा रही है.

Image embed

बताया जा रहा है कि आर्मी यूनिफॉर्म पहनकर संदिग्ध पुलिस को चकमा देने की कोशिश कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: पठानकोट की एक्सक्लूज़िव रिपोर्ट : हमले के वक़्त भाग गए थे कुछ कमांडो

सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया था 

टाइम्स ऑफ इंडिया ने 26 जून को ऐसा ही एक रिपोर्ट किया था. पठानकोट जिले के पास के गांवों में दो संदिग्ध हथियारबंद व्यक्तियों के घूमते हुए देखा गया था. इसके बाद सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया था. कई जगहों पर तलाशी अभियान भी चलाई गई थी. बॉर्डर रेंज के उप महानिरीक्षक (DIG) राकेश कौशल ने बताया था कि संदिग्ध गतिविधि देखी गई. इसके बाद इलाके की घेराबंदी की गई और सीमा सुरक्षा बल (BSF), सेना और वायुसेना समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट जारी किया गया.

उन्होंने कहा था सुरक्षा बलों ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है. पठानकोट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सुहैल कासिम मीर ने बताया था कि दो हथियारबंद संदिग्धों को जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले की सीमा से लगे पठानकोट के कोट भट्टियां गांव में देखा गया. संदिग्धों को कठुआ के कोट पन्नू गांव की ओर जाते देखा गया था. हाल के दिनों में पंजाब पुलिस ने एक संदिग्ध का स्कैच भी जारी किया था.

इससे पहले 12 जून को सुरक्षा बलों ने कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में स्थित सियादा सुखपाल गांव में घुसपैठ करने वाले दो आतंकवादियों को मार गिराया था. इससे पहले 2016 में आतंकवादियों ने पठानकोट वायुसेना अड्डे पर हमला किया था.

वीडियो: कश्मीर में 72 घंटे में तीसरी बार आतंकी हमला, कठुआ में एक आतंकवादी ढेर

Advertisement

Advertisement

()