फिल्म सूर्यवंशी शुक्रवार, 5 नवंबर को देशभर के सिनेमा घरों में रिलीज हो गई.हालांकि पंजाब में इस मूवी का विरोध हो रहा है. किसान संगठन पंजाब के कई हिस्सोंमें इस फिल्म को चलने नहीं दे रहे. किसानों ने बड़े स्तर पर इस फिल्म का बहिष्कारकिया है. ट्विटर पर #BoycottSooryavanshi ट्रेंड करा रहे हैं. किसान भाजपा सरकारके बनाए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं. पंजाब में किसानों का मानना है कि अक्षयकुमार भाजपा समर्थक हैं. अक्षय कुमार की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नजदीकियांहैं. ये भी कहा जा रहा है कि ये विरोध और बढ़ने वाला है. किसान मजदूर संगठन ने अपनेसोशल मीडिया अकाउंट से इस फिल्म को बॉयकॉट करने का आह्वान कर दिया है. किसान एकतामोर्चा ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है- "वो आते हैं, हमें लूटते हैं और हमें भूलजाते हैं! हम सूर्यवंशी को पंजाब के थियेटरों में नहीं लगने देंगे, अब हम उनको हमेंलूटने का और मौका नहीं देंगे, #Suryavanshi #punjab theatres" मानसा जिले केबुढ़लाडा में Skyee नाम के एक सिनेमा घर ने फिल्म के सभी मॉर्निंग शो कैन्सल कर दिएहैं. इसी तरह रोपड़ जिले के मुक्त A2 थिएटर ने भी फिल्म को दिखने से मना कर दिया है.मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पटियाला क्षेत्र के सिनेमा घरों के मालिक भी फिल्म केशो कैन्सल करने के बारे में सोच रहे हैं. उनका मानना है कि जल्दी ही किसान जुलूसनिकालकर दर्शकों को फिल्म ना देखने के लिए मना करेंगे. वहीं कुछ का ये भी मानना हैकि अगर किसानों की बात नहीं मानकर फिल्म दिखाई गई तो सिनेमा घरों में तोड़-फोड़ होसकती है. बॉक्स ऑफिस पर कैसी रही 'सूर्यवंशी' फिल्म की कहानी वीर सूर्यवंशी नामके एक पुलिसवाले की है, जो एंटी-टेररिज़्म स्कॉड में DCP है. फिल्म में 1993 मेंएक टन यानी हज़ार किलो RDX मुंबई में आया था. मगर 93 ब्लास्ट में सिर्फ चार सौ किलोही इस्तेमाल हो पाया था. बाकी 600 किलो RDX अब भी कहीं मुंबई में ही छुपा हुआ है.पुलिस इसकी तलाश करती है. इंडिया टुडे के मुताबिक अक्षय कुमार की सूर्यवंशी नेबॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है. पहले दिन ही फिल्म ने 26 करोड़ की कमाई की.फिल्म में अक्षय के अलावा रणवीर सिंह, अजय देवगन और कटरीना कैफ हैं. सूर्यवंशी कोदेशभर में 4000 से भी ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज किया गया है. वहीं दुनियाभर में यहफिल्म 5200 स्क्रीन पर रिलीज की गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक महाराष्ट्र के साथहरियाणा और पंजाब जैसे राज्यों में थियेटरों पर लगी हुई कुछ पाबंदियों की वजह सेफिल्म का कलेक्शन कम रह गया है. हालांकि, उत्तर प्रदेश और दिल्ली जैसे राज्यों मेंस्क्रीन पर रिलीज होने की वजह से फिल्म को और फायदा मिलने की उम्मीद है.