पुणे में 18 साल की एक लड़की ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया कि कैसे'ट्रिपल तलाक' ने उसकी ज़िंदगी बर्बाद कर दी. अर्शिया बागवान बारामती की रहने वालीहै. उसका कहना है कि उसके शौहर ने उसे 'शरिया कानून के तीन तलाक सिस्टम' के हिसाबसे तलाक दे दिया. उसने तलाक मानने से इनकार कर दिया और अब कोर्ट जाने का फैसला लियाहै. ये सिर्फ 'तीन तलाक' के तहत उत्पीड़न का केस नहीं है, ये बाल विवाह का भी केसहै. अर्शिया की शादी 16 साल की उम्र में हो गई थी. पुणे में ये प्रेस कॉन्फ्रेंसमुस्लिम सत्यशोधक मंडल ने करवाई थी. ये संस्था मुस्लिम महिलाओं के हक के लिए कामकरती है. यहां अर्शिया ने आपबीती सुनाई. उन्होंने बताया कि 6 मई 2014 को उनकी शादीमोहम्मद काजिम सलीम बागवान से हुई थी. सलीम की उम्र 23 साल थी. वो बारामती का थासब्जी बेचता था. सब्जी तो अर्शिया के मायके वाले भी बेचते थे, लेकिन उसकी सास जैसेपरेशान नहीं करते थे. ससुराल वालों की आर्थिक स्थिति भी बेहतर ही थी लेकिन तब भीउससे दहेज लिया गया. प्रेगनेंसी के टाइम भी उसे प्रताड़ित किया गया. अब उसका बच्चाहै आठ महीने का. जब शादी हुई तब उसके ससुराल वालों ने वादा किया था कि आगे पढनेदेंगे. एसएससी की परीक्षा में उसे 78% मार्क्स मिले, लेकिन आगे पढने नहीं दिया गया.उसने भले ससुराल छोड़ दिया था, पति से कांटेक्ट रखना चाहती थी, बात करना चाहती तोउसके पति ने बात बंद कर दी. फोन नहीं उठाता था. सुलह की कोशिशें भी हुईं लेकिन फिरआठ नवंबर को उसको नोटिस मिल गया कि शौहर ने उसे ट्रिपल तलाक दे दिया है. नोटिस सौरुपये के स्टांप पेपर पर वकील के जरिये भिजवाया गया था. शरिया कानून के मुताबिक़तलाक-उल-बिद्द्त की बात कही गई थी. अर्शिया के पति ने ये भी कहा कि अर्शिया के घरवालों का व्यवहार ठीक नहीं था. तीन दफा लिखा था 'अर्शिया मैंने तुझे तलाक दिया'. 5अक्टूबर की तारीख थी और दो गवाहों के दस्तखत थे. अर्शिया और उसके घर वालों के ये सबदेखकर होश उड़ गए. मोहम्मद काजिम इस मामले में कुछ बोलने के लिए मीडिया वालों कोनहीं मिले. मुस्लिम सत्यशोधक मंडल के प्रेसीडेंट शमशुद्दीन कहे कि अखबार में हमारीसंस्था के बारे में पढ़कर अर्शिया यहां तक आई.