The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Protest against Valentines Day celebration many organizations have threatened to take action

Valentine Day के पहले लाठी को तेल पिलाते शिवसैनिकों का VIDEO वायरल, नारा लगा रहे थे...

"जहां मिलेंगे बिट्टू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना"

Advertisement
Protest against Valentines Day
सागर जिले में लाठी पर तेल लगाते शिवसेना कार्यकर्ता (फोटो: ट्विटर)
pic
सुरभि गुप्ता
13 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 13 फ़रवरी 2023, 07:04 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

मध्य प्रदेश के सागर (Sagar) जिले में शिवसेना (Shivsena) के कार्यकर्ता लाठी को तेल पिलाते देखे गए. सरसों और चमेली का तेल. साथ में नारेबाजी भी हो रही थी. वैलेंटाइन डे के विरोध में और वैलेंटाइन डे मनाने वालों के खिलाफ नारेबाजी. अभद्र और धमकी भरी नारेबाजी. ‘वैलेंटाइन डे मनाने वालों को’, ‘जूते मारो .... को, जहां मिलेंगे बिट्टू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना’. इस तरह से वैलेंटाइन डे का विरोध रविवार, 12 फरवरी को किया गया.

मध्य प्रदेश शिवसेना के उप प्रमुख पप्पू तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा,

Embed
Embed

इस साल भी वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) मनाने के खिलाफ कई संगठनों का विरोध जारी है. 14 फरवरी को मनाए जाने वाले वैलेंटाइन डे के खिलाफ कई जगह प्रदर्शन हो रहे हैं. कहीं कार्ड जलाए जा रहे हैं. कहीं वैलेंटाइन डे मनाने की मंजूरी नहीं देने के लिए पुलिस को ज्ञापन सौंपा जा रहा है. कई संगठनों ने वैलेंटाइन डे मनाने वालों के खिलाफ कानून हाथ में लेने की धमकी दे डाली है. कहा है कि 14 फरवरी को वे लाठी और डंडे लेकर निकलेंगे. 

रविवार, 12 फरवरी को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने वैलेंटाइन डे का विरोध किया. वैलेंटाइन डे के कार्ड जलाए. 

Image embed
(फोटो: आजतक)

कुछ दिन पहले ही इस संगठन के लोगों ने भी लाठी पूजन का कार्यक्रम किया था. इस दौरान चेतावनी दी थी कि अगर कोई युवा रेस्टोरेंट या होटल में वैलेंटाइन डे मनाता पाया गया तो उसे लाठी से सबक सिखाया जाएगा. 

आजतक के संदीप सैनी की रिपोर्ट के मुताबिक संगठन के जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी ने कहा,

Embed

कर्नाटक के मंगलुरु में हिंदू जनजागृति समिति ने शहर में वैलेंटाइन डे मनाने की मंजूरी नहीं देने के लिए पुलिस को ज्ञापन सौंपा है. वहीं तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में बजरंग दल ने वैलेंटाइन डे मनाने के खिलाफ प्रदर्शन किया. वैलेंटाइन डे के कार्ड जलाते हुए मांग की है कि वैलेंटाइन डे मनाने पर पाबंदी लगाई जाए.

सवाल है कि सरेआम शस्त्रपूजा और तेल-पिलाई की रस्म निभाते बजरंगियों के खिलाफ क्या कोई पुलिस केस होगा? आज या कल या किसी भी दिन? कानून के साथ? संविधान के साथ?

वीडियो: शाहरुख खान की DDLJ 27 साल बाद दोबारा रिलीज़ हुई, वैलेंटाइन वीक में इतना कमा डाला

Advertisement

Advertisement

()