सतना में एक जगह है, रामपुर बाघेलान. वहां इलाहाबाद बैंक की एक ब्रांच है.राजबहादुर सिंह के दुतल्ला घर में ग्राउंड फ्लोर बैंक के लिए दिए हैं. अभी कुछ रोज़पहले क्या हुआ कि कुछ लोग बैंक लूटने आए. ये वो समय था जब देश भर में नोटबंदी हो गईथी. रात साढ़े बारह बजे के लगभग राजबहादुर सिंह के लड़के को जहिराया कि कौनो शटर काटरहा है. पुलिस को बुला लिए, ढ़ाई-तीन बजे पुलिस भी आ गई. पुलिस ने कहा बाहर आ जाओ.जो अंदर था वो बाहर नहीं आया. जब पुलिस अंदर आई तो पता लगा एक आदमी ने खुदकुशी करली थी, यही सेंध मारकर बैंक लूटने आया था. उसका नाम धर्मेन्द्र पटेल था. बेला मेंरहता था, चोरी के फेर में आया भले था, पैसा हाथ न लगा, पुलिस के डर से जान जरूर चलीगई. CCTV फुटेज से पता लगा कि चाबी से कुछ लॉकर खोजने की कोशिश भी की नहीं खुले अंतमें उसने गमछे से फांसी लगा ली. अरविंद केजरीवाल ने किसी का ट्वीट, रिट्वीट किया.उसमें ये लिखा था कि युवक ने बैंक से पैसे न निकलने के कारण दुखी होकर फांसी लगाली. केजरीवाल ने लिखा. 'मोदी जी, ये देखिए. अब तो इस देश के लोगों पे रहम कीजिए.आख़िर क्या दुश्मनी है आपकी जनता से. ग़रीब की इतनी हाय मत लीजिए.' बाद में ट्वीटसही नहीं निकला. लेकिन वो कौन था जिसका ट्वीट अरविंद केजरीवाल ने इतने भरोसे के साथरिट्वीट कर दिया. उस लड़के का नाम था अभिषेक मिश्रा. दरअसल ये भोपाल के बंसलइंजीनियरिंग कॉलेज का स्टूडेंट है. सिविल इंजीनियरिंग कर रहा है, अभी तीसरे साल मेंहै. उन्नीस-बीस उम्र होगी. उसके साथ के लड़के जब जूनियर-सीनियर के टंटों में फंसेहोंगे वो यूट्यूब पर बड़े-बड़ों को खड़े-खड़े धो रहा है, हजारों सबस्क्राइबर्स हैं.फेसबुक पर ढेरों फॉलोवर्स हैं. इस ट्वीट पर अभिषेक का कहना है ये खबर उन्हें एकअखबार की वेबसाइट से पता लगी थी. अभिषेक पर लोगों का ध्यान जाना तब शुरू हुआ जबपहले-पहल उसका केआरके से झगड़ा हुआ. अभिषेक ने केआरके की बखिया उधेड़ी और बताया. 1.के.आर.के. की चार-चार शादियां हुई हैं. पहली बीवी देवबंद में उसके मम्मी-पापा केसाथ रहती है,बाकी दो छोड़ गईं और अभी वाली आयशा खान दुबई में रहती है. 2. के.आर.के.का जन्नत नाम का कोई बंगला नहीं है. उसने किसी और के बंगले के आगे फर्जी नाम लगवादिया था. 3. के.आर.के. का खुद का घर नहीं है. वो किसी आदिल फरुक के घर में बतौरनौकर रहता है. फिर आदिल कहां रहता है? आदिल जेल में रहता है. 4. उसकी फिल्मदेशद्रोही की कीमत 95 लाख थी. जिसका 70% मनोज तिवारी ने लगाया था. 5. के.आर.के. अबूसालेम का गुर्गा है पासपोर्ट लटका कर मजदूरों को विदेश भेजता था. के.आर.के. से पहलेइसने मोबाइल कंपनियों की भी बखिया उधेड़ी थी. केआरके इस बात से बहुत बौखलाया. दोनोंका जमके ट्विटर वॉर हुआ. इसके अलावा अभिषेक को उस वीडियो के लिए भी जाना जाता है.जिसमें तमाम मोबाइल कंपनियों की बखिया उधेड़ी थी. ये झमक के वायरल हुआ था.https://www.youtube.com/watch?v=AA3DZGoJNLA इन्हीं वीडियोज से जाने गए, फेमस हुए.आज के टाइम पर वही फेमस है, जिसके नाम के आगे ब्लू टिक लगा है. केजरीवाल से भीमिले. आरटीआई एक्टिविस्ट भी हैं. कभी व्यापमं घोटाले के व्हिसिल ब्लोअर के साथ भीनजर आते हैं. अब तो सीन ये है कि केजरीवाल उन्हें रीट्वीट करते हैं, राज बब्बरसाथमें फोटो खिंचाते हैं. दिग्विजय सिंह फेसबुक पर उनका पोस्ट शेयर करते हैं. इंजीनियरिंग कॉलेज के इस लड़के ने कॉलेज में रहते ही बड़े दोस्त और दुश्मन बना लिएहैं.