The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • President Donald Trump charged with 34 felony charges Slams Attorney US

"कभी सोचा नहीं था..."- 34 आरोप तय होने के बाद और क्या बोले ट्रंप?

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका नरक में जा रहा है.

Advertisement
pic
5 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 5 अप्रैल 2023, 07:54 AM IST)
Donald Trump charged with 34 felony charges
कोर्ट की सुनवाई के बाद फ्लोरिडा स्थित अपने घर पर मीडिया को संबोधित करते ट्रंप. (फोटो: ट्विटर)
Quick AI Highlights
Click here to view more

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप पर 4 अप्रैल को मैनहैटन की एक कोर्ट में 34 आरोप तय किए (Donald Trump) गए. ट्रंप को अवैध संबंध छिपाने और पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डैनियल्स को पैसे देकर चुप कराने के केस में कोर्ट में पेश किया गया था. सुनवाई के दौरान डॉनल्ड ट्रंप ने कोर्ट में कहा कि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है. हालांकि, मैनहैटन कोर्ट (Donald Trump court case) ने ट्रंप की जमानत या गिरफ्तारी पर कोई फैसला नहीं सुनाया है. इस मामले की अगली सुनवाई 4 दिसंबर को होगी.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 57 मिनट की सुनवाई के बाद ट्रंप फ्लोरिडा स्थित अपने घर पहुंचे. अपने घर में मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा,

“अल्विन को जॉर्ज सोरोस का समर्थन मिला हुआ है, वो किसी भी हालत में मुझपर मुकदमा चलाना चाहते थे.”

ट्रंप ने आगे कहा कि ये पूरी तरह ‘फेक केस’ है, ये केस आने वाले चुनावों को देखते हुए चलाया गया है. ट्रंप ने कहा,

“पूरी दुनिया खुली सीमाओं और अफगानिस्तान में हथियार छोड़कर भागने के कारण पहले से ही अमेरिका का मज़ाक उड़ा रही है. हमारे देश के लिए ये समय सबसे ज्यादा शर्मनाक है.”

ट्रंप ने आगे कहा, ‘अमेरिका नरक में जा रहा है, ये अमेरिकी इतिहास का सबसे बुरा वक्त है.’

ट्रंप ने कहा,

“मैंने कभी नहीं सोचा था कि अमेरिकी इतिहास में ऐसा कुछ होगा. मैंने एक ही अपराध किया है, वो है निडर होकर अपने देश को उन लोगों से बचाना जो इसे तबाह करना चाहते हैं.”

इससे पहले 4 अप्रैल की रात करीब साढ़े 11 बजे (भारतीय समय के मुताबिक) ट्रंप ने कोर्ट के बाहर सरेंडर कर दिया था. जिसके बाद न्यूयॉर्क पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था. बाद में कोर्ट में उनकी पेशी हुई.

ट्रंप-स्टॉर्मी डैनियल्स मामला

2016 का अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव. चुनाव से पहले ट्रंप अपनी इमेज बिल्डिंग के लिए ढेरों कैम्पेन चला रहे थे. अमेरिका को ‘ग्रेट अगेन’ बनाने की बात कर रहे थे. इसी बीच खबर उड़ी कि ट्रंप ने अपने राज छुपाने के लिए लाखों डॉलर उड़ाए हैं. बाद में इस पैसे को लेकर खुलासे हुए. खुलासा ये कि ट्रंप ने ये पैसे एक पॉर्न स्टार को भिजवाए थे. पॉर्न स्टार का नाम, स्टेफनी क्लिफ़र्ड. कितना पैसा. 1 लाख 30 हजार डॉलर. माने करीब एक करोड़ रुपये.

ट्रंप ने ये पैसा इसलिए दिया था ताकि स्टेफनी लोगों के सामने ये न बताएं कि उसके और ट्रंप के संबंध थे. जिसके बाद से मामले की जांच चल रही थी. मामला पब्लिक डोमेन में आने के बाद ट्रंप ने कहा था कि उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है. हालांकि, कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर अभी कोई फैसला नहीं सुनाया है.

वीडियो: दुनियादारी: Elon Musk ने अब क्या किया कि 26 करोड़ चुकाने होंगे?

Advertisement

Advertisement

()