The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Prayagraj: Police arrested 6 in dacoity case, used to prepare for competitive exams

कॉम्पिटीशन की तैयारी करने प्रयागराज गए थे, इतना उधार हो गया कि डकैती करने लगे

पुलिस ने गिरोह के 6 लोगों को गिरफ्तार किया. 2 अब भी फरार हैं.

Advertisement
Prayagraj police arrested 6 in loot case, used to prepare for exams in rented room
आरोपियों ने नगदी और बहुत सारा सामान लूट लिया (फोटो- आज तक)
pic
प्रशांत सिंह
18 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 18 नवंबर 2022, 09:44 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

प्रयागराज में पुलिस ने एक गिरोह को पकड़ा है. इस गिरोह के 6 लोगों को डकैती के मामले में गिरफ्तार किया गया है. ये आरोपी शहर में किराए का कमरा लेकर रहते थे और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे. पुलिस के मुताबिक आरोपी खर्चा न पूरा होने पर डकैती की प्लान बनाकर डकैती करते थे.

मामला प्रयागराज के फाफामऊ इलाके का है. यहां बीते 9 नवंबर के दिन डकैती की घटना हुई थी. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने इन लोगों के पास से तीन अवैध तमंचे, कारतूस व लूटा गया सामान बरामद किया है.  पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने फाफामऊ के गद्दोपुर इलाके में रहने वाले राम कुमार पांडेय के घर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था. ये लूटपाट उस वक्त हुई थी जब घर के सभी लोग सो रहे थे. आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया,

Image embed

SSP शैलेश कुमार पांडे के मुताबिक इस गिरोह ने अब तक 2 जगहों पर डाका डाला था. एक वारदात के बाद गिरोह का एक सदस्य अपने घर चला गया था. SSP के मुताबिक आरोपियों का कहना है कि जो सदस्य घर गया उसके ऊपर करीब साढ़े 3 लाख रुपये उधार थे. और इसी उधार को चुकाने के लिए इन्होंने दूसरी वारदात को अंजाम दिया.

बताया जा रहा है कि गिरोह ने राम कुमार नाम के एक शख्स के घर के लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया. इसके बाद वहां से 15 हजार रुपये नगद, एक सोने की चेन, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी पायल, एक अंगूठी, एक हॉन्डा शाइन बाइक और एक स्पार्क कार लूट ली.  इसके बाद पुलिस ने मुखबिरों की सूचना पर डकैती डालने वाले आरोपियों में से 6 को गिरफ्तार कर लिया. वहीं दो आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है. इसके लिए जगह-जगह दबिश भी दी जा रही है. पुलिस ने आरोपियों की सूचना देने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की है.  

वीडियो- श्रद्धा मर्डर केस में अब आफताब के परिवार के बारे में क्या नई जानकारी सामने आई?

Advertisement

Advertisement

()