फ़ुज़ैल जाफ़री का एक शेर है-भूले-बिसरे हुए ग़म फिर उभर आते हैं कई आईना देखें तो चेहरे नज़र आते हैं कईये ट्विटर भी ना कुछ ऐसी ही चीज़ है, आपको कुछ भूलने ही नहीं देगा. अब आप सोच रहेहोंगे कि ट्विटर का आईने से क्या लेना देना. अरे है भई. आप लोगों के ट्विटर अकाउंटको खंगाल कर तो देखिए. अद्भुत ज्ञान की प्राप्ति होगी. एकदम दिमाग चकराने वाली.ट्विटर पर आपको एक शख्स के कई चेहरे उसकी प्रोफाइल फोटो से तो नजर आ ही जाएंगे,उनके हृदय परिवर्तन का दिव्य नज़ारा भी देखने को मिलेगा. बिल्कुल नीतीश कुमार टाइप.आइए आपको ऐसे ही एक शख्स से मिलवाते हैं.अंकित जैन के ट्विटर का स्क्रीनशॉटये हैं अंकित जैन. इनका ट्विटर प्रोफाइल देख कर समझ ही गए होंगे कि ये बीजेपी केसपोर्टर हैं. इनको पीएम मोदी से लेकर कई बड़े मंत्री और बीजेपी नेता ट्विटर पर फॉलोभी करते हैं. एक बात और, ये सभी मामलों में एक्सपर्ट भी हैं. ऐसा हम नहीं कह रहे,आप देख लीजिए ये खुद ही कह रहे हैं.अंकित जैन की चर्चा क्यों?मुद्दे की बात पर आते हैं. अंकित जी ने बीती 13 नंवबर को एक ट्वीट किया था. इसमेंलिखा था, "एक करीबी संबंधी को पहली बार सांस लेने में तकलीफ हो रही है. क्या इसकाकोई देसी इलाज ट्राई कर सकते हैं?"अंकित ने सुबह ट्वीट कर लोगों से सलाह मांगी. लेकिन शाम होते-होते उन्होंने येट्वीट डिलीट कर दिया. खैर ये पहला मामला नहीं था जब अंकित ने अपना ट्वीट डिलीट कियाहो. ऐसा करना आप उनकी प्रैक्टिस मान सकते हैं. इस पर आगे चर्चा करेंगे. पहले अंकितके ताजा डिलिटेड ट्वीट की बात कर लेते हैं. उन्होंने ट्वीट डिलीट करते हुए लिखा, तोमैं इस ट्वीट को डिलीट कर रहा हूं, क्योंकि 'आपिए' और 'कांग्रेसियों' ने मेरे परिजनकी मौत के लिए पर्याप्त प्रार्थना कर ली है.https://twitter.com/indiantweeter/status/1459518532253667341अंकित को ट्वीट डिलीट क्यों करना पड़ा?इसके लिए आपको थोड़ा पीछे लिए चलते हैं. ज्यादा पीछे नहीं. बस इसी बीती दिवाली तक.हुआ ये कि दिल्ली सरकार ने कोरोना और प्रदूषण के मद्देनजर इस बार भी पटाखों कीबिक्री, खरीद और पटाखे फोड़ने पर बैन लगाया था. पटाखा व्यवसायियों ने इसके खिलाफदिल्ली हाई कोर्ट में पिटिशन दी. लेकिन हाई कोर्ट ने भी दिल्ली सरकार के फैसले कोगलत नहीं ठहराया. यानी दिल्ली में दिवाली पर पटाखें छुड़ाना बैन था.लेकिन ये इंडिया है मेरे दोस्त! यहां लोग कहते हैं कि नियम तो तोड़ने के लिए हीबनाए जाते हैं. तो दिवाली आई और कुछ अतिउत्साहित लोगों ने पूरे जोश में जमकर पटाखेफोड़े. इधर पटाखे फूटना शुरू हुए और उधर अंकित जैन के अंदर का 'सच्चा हिंदू' जागगया, जो 2019 की दिवाली में भी जागा था. उस टाइम का ये ट्वीट देखिए.यही रवैया अंकित जैन ने इस साल भी दिखाया. बैन के बावजूद दिल्ली में पटाखे फूटते जारहे थे और अंकित को मज़ा आ रहा था. वो ट्विटर पर लगातार अपनी एक्सपर्ट राय भी देतेचल रहे थे. एक बार तो उनके अंदर 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' का सरदार खान जाग गया. बोले-भईया! अगली बार दिल्ली वालों को ज्ञान मत देना नहीं तो धुआं धुआं कर देंगे.https://twitter.com/indiantweeter/status/1456336363771465759सिर्फ इतना ही नहीं, अंकित ने दिल्ली हाई कोर्ट को भी लपेट लिया. आसमान में जाकरफूटने वाले पटाखों का वीडियो डालते हुए उन्होंने लिखा, मिलॉर्ड, ये आपके लिए.https://twitter.com/indiantweeter/status/1456326344984383496आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने ट्वीट किया कि पटाखे फोड़ कर अपने बच्चों कीजान जोखिम में डालना कौन सी अक्लमंदी की बात है. अंकित जैन वहां भी पहुंच गए. संजयसिंह को जवाब देते हुए उन्होंने लिखा, संजय सिंह बोल रहा है कि हिंदुओं के दिमागमें जहर है. यूपी की जनता इसका बराबर जवाब देगी.https://twitter.com/indiantweeter/status/1456500182653161477इन्हीं सब ट्वीट्स की वजह से अंकित को रिलेटिव वाला ट्वीट हटाना पड़ा, क्योंकिप्रदूषण की वजह से जब उनके रिश्तेदार की जान पर बन आई तो वो सबसे राय मांगने लगे किभई क्या किया जाए. तो लोगों ने उन्हें ये सब सुना डाला.सुष्मिता नाम की ट्विटर यूजर ने कहा, पटाखे देखकर तो सेंटी वाले इमोशंस नहीं दिखाएआपने. किसी से पूछा कि भाई धुएं से दिक्कत है क्या आपको?Patakhe dekh ke toh Senti wale emotions nai dikhaye aapne. Kisi se poocha kiBhai dhooyen se dikkat hai kya aapko?— sushmita (@sushmita_dec) November 14, 2021एक अन्य ट्विटर हैंडल से कहा गाय,क्या हुआ भाई, हिंदू जाग गया था ना? मजा आ रहा है पटाखे फोड़ के कि नहीं? Kya hua bhai hindu jaag gaya tha na? Maza aa raha hai patakhe fod ke ki nahi?pic.twitter.com/WAmqyGCN51— भारत का नागरिक (@india_ka_nagrik) November 13, 2021कुछ लोगों ने अंकित जैन के रिश्तेदारों के ठीक होने की कामना की और उन्हें सबक लेनेकी सलाह दी. जैसे राजीव भोला नाम के यूजर ने कहा, आशा है आपके रिश्तेदार रिकवर होरहे होंगे. लेकिन आपके लिए सबक है कि किसी धार्मिक ऐक्टिविटी से ज्यादा जरूरी सबकीसेहत है. पटाखे फोड़कर हम अपने धर्म को सही साबित नहीं करते. तो अगली बार हर किसीकी सेहत के बारे में सोचें.I hope your relative is recovering but lesson for you is health for all is moreimportant then any religious activities and offcourse bursting crackers does notmean we prove our religion. So next time please think about for the sake ofeveryone's health.— Rajeev Bhola (@mrrajeevbhola) November 13, 2021वैसे अंकित जैन का इतिहास ट्वीट करके वापस डिलीट करने का रहा है. और लगता है कि कुछलोगों ने उनकी इस आदत को पकड़ भी लिया है. ऑल्ट न्यूज के को-फाउंडर मोहम्मद जुबैरने अलग-अलग समय में अंकित जैन के पुराने ट्वीट्स के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं. वेतंज कसते हुए कहते हैं कि ये शख्स पहले ट्वीट करता है, वो नहीं चलता तो डिलीट करदेता है.He is Ankit Jain @indiantweeter, Author at propoganda website @OpIndia_comand Blessed to be followed by PM and several BJP Ministers. Inke Sau gunah maaf.But they'll write articles if others do it. https://t.co/6P0ZgmYzqr— Mohammed Zubair (@zoo_bear) June 14, 2020 He'll soon delete the tweet. Here is screenshot and archive link.https://t.co/9HzBrSsqG4pic.twitter.com/6khZLGDpsB— Mohammed Zubair (@zoo_bear) June 14, 2020He tried. But later realized it won't work, so deleted his tweet against Army.pic.twitter.com/0nc1j8lh4y— Mohammed Zubair (@zoo_bear) June 14, 2020सीधी बात है. भईया जब आप इतना रायता फैलाएंगे तो आपको क्या लोग छोड़ देंगे! हालांकिये भी साफ कर दें कि अंकित जैन के परिजन की खराब तबीयत पर मज़ाक उड़ाने वाले याउन्हें बद्दुआ देने वाले भी खराब मानसिकता से पीड़ित हैं.