The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Police revealed whole sequence of incidents in Shailja Dwivedi murder case

शैलजा ने शादी से मना किया था, इसलिए मेजर निखिल ने उसे चाकू मारा, फिर गाड़ी से कुचला

मेजर की पत्नी की हत्या का पूरा कच्चा चिट्ठा पुलिस ने खोलकर रख दिया है.

Advertisement
pic
24 जून 2018 (अपडेटेड: 24 जून 2018, 02:33 PM IST)
Img The Lallantop
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मेजर निखिल राय हांडा.
Quick AI Highlights
Click here to view more
शैलजा द्विवेदी मर्डर केस का खुलासा पुलिस ने कर दिया है. दिल्ली पुलिस के डीसीपी विजय कुमार ने पूरी घटना की जानकारी दी. बताया कैसे दोनों के बीच 3 साल से संबंध थे. लगातार फोन पर बातचीत हो रही थी. पर पिछले कुछ महीनों से दोनों के बीच में तनातनी हुई और आखिर में मेजर निखिल ने शैलजा को 23 जून को मौत के घाट उतार दिया.
ये है पूरा घटनाक्रम
पुलिस के मुताबिक शैलजा और मेजर निखिल एक दूसरे को 2015 से जानते थे. दोनों में अच्छी दोस्ती थी. दोनों की अक्सर फोन पर बातचीत होती थी. निखिल शैलजा के पति मेजर अमित का भी दोस्त था. दोनों की साथ नागालैंड के दीमापुर में पोस्टिंग थी. निखिल ने कुछ दिन पहले शैलजा से शादी करने के लिए कहा. लेकिन शैलजा ने शादी करने से मना कर दिया. शादी से मना करने के बाद वो शैलजा पर इसके लिए दबाव बनाने लगा.
आरोपी मेजर निखिल और मृतक का पति अमित.
आरोपी मेजर निखिल और मृतक का पति अमित.

जून की शुरुआत में शैलजा के पैर में चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें दिल्ली आर्मी केंट के बेस अस्पताल में भर्ती करवाया गया. इसकी खबर मिलते ही निखिल दीमापुर से दिल्ली आ गया. माइग्रेन की बीमारी के इलाज के लिए दिल्ली आर्मी बेस हॉस्पिटल में भर्ती हो गया. वहां पर उसने अपने बेटे को भी भर्ती करवाया. उसका बेटा अभी भी अस्पताल में एडमिट है.
शैलजा के डिस्चार्ज होने के बाद निखिल भी अस्पताल से डिस्चार्ज हो गया. वो बेटे के लिए हॉस्पिटल में ही रुका रहा. 23 जून को निखिल पहले से अस्पताल में मौजूद था. जहां शैलजा फीजियोथैरेपी के लिए आईं. अस्पताल से दोनों निखिल की होंडा सिटी गाड़ी से निकले. रास्ते में निखिल ने फिर से शैलजा से शादी की बात कही.
अपने पति और बेटे के साथ शैलजा.
अपने पति और बेटे के साथ शैलजा.

शैलजा ने एक बार फिर शादी करने से इनकार कर दिया. इस पर निखिल भड़क गया. उसकी गाड़ी में पहले से चाकू रखा था, जिससे उसने शैलजा पर हमला कर दिया. गर्दन पर चाकू लगने से शैलजा घायल हो गईं. इसके बाद उसने शैलजा को गाड़ी से बाहर फेंका और उसके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मामला पुलिस के पास पहुंचा और जांच शुरू हुई. शैलजा के पति मेजर अमित ने निखिल पर शक जताया. निखिल का फोन भी स्विच ऑफ था और उसका घर भी बंद था. इससे पुलिस का शक पुख्ता होता चला गया.
कैसे आया पकड़ में?
हत्या के बाद निखिल दिल्ली के साकेत में अपने घर पर पहुंचा. थोड़ी देर में माहौल चेक करने के बाद वापस बेस हॉस्पिटल की तरफ गया. इसके बाद वो दिल्ली में ही इधर-उधर घूमता रहा. रात को वो मेरठ निकल गया. मेरठ में वो तीन साल पोस्टेड भी रहा था. दिल्ली-मेरठ हाईवे के टोल पर लगे सीसीटीवी में निखिल की कार पुलिस ने स्पॉट की. जिसके बाद पुलिस की एक टीम निखिल के पीछे लग गई. 24 जून की दोपहर करीब 1 बजे पुलिस ने निखिल को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद पुलिस उसे दिल्ली लेकर आई और पंजाबी बाग थाने में उससे पूछताछ की गई जहां उसने पूरे मामले का खुलासा किया. अपना गुनाह कबूल लिया. पुलिस ने ये सारी जानकारी मीडिया के साथ साझा की हैं.


ये भी पढ़ें-
क्या लव-अफेयर के चलते एक मेजर ने की दूसरे मेजर की पत्नी की हत्या?

भाई-बहन बीमार हुए तो पता चला, ट्यूशन टीचर एक हफ्ते से कर रहा था रेप

वीरप्पन को मारने वाले के विजय कुमार ने बताया, पुलिसवाले क्यों लगाते हैं काला चश्मा?

हापुड़ में गोकशी के शक में मारे गए कासिम की इस तस्वीर की कहानी क्या है

कश्मीर: जो लड़ाके कभी भारत के लिए आतंकवादियों से लड़े, हमने उनको दगा दिया

वीडियो-मेहबूबा मुफ़्ती के नाम का मजाक उड़ाने वाले लोग किस खतरनाक गैंग के हैं?

Advertisement

Advertisement

()