The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • pm narendra modi speech on 77th independence day red fort

PM मोदी ने लाल किले से अपना 10 साल का हिसाब दिया है, क्या-क्या बता दिया?

नरेंद्र मोदी के भाषण की सबसे बड़ी बातें

Advertisement
pic
15 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 15 अगस्त 2023, 08:54 AM IST)
pm narendra modi speech on 77th independence day red fort
पीएम मोदी ने कई मुद्दों पर अपना रुख रखा | फोटो: आजतक
Quick AI Highlights
Click here to view more

आज देश 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर से 10वीं बार तिरंगा फहराया. पीएम मोदी राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं. इससे पहले पीएम मोदी ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों को स्‍वतंत्रता दिवस पर बधाई भी दी. इसके बाद पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया.

पीएम मोदी मणिपुर पर क्या बोले?

पीएम मोदी ने मणिपुर पर कहा,

पिछले दिनों में मणिपुर में हिंसा का दौर चला. मां बेटियों के सम्मान से खिलवाड़ हुआ, लेकिन आज वहां स्थिति सामान्य हो रही. शांति लौट रही. केंद्र और राज्य सरकार शांति बहाली के लिए काम कर रही हैं. देश मणिपुर के लोगों के साथ है.

पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा,

‘जनसंख्या की दृष्टि से भी हम नंबर एक देश हैं. इतना विशाल देश, के हमारे परिवारजन आज हम आजादी का पर्व मना रहे हैं. कोटि-कोटि जनों को देश और दुनिया में भारत को प्यार करने वाले, सम्मान करने वाले कोटि कोटि जनों को मैं इस पर्व की अनेक अनेक शुभकामनाएं देता हूं.’

उन्होंने कहा,

‘मेरे परिवारजन पूज्य बापू के नेतृत्व में जिन लोगों ने बलिदान दिए, ऐसे अनगिनत वीरों को मैं नमन करता हूं. उस पीढ़ी में शायद ही कोई व्यक्ति होगा, जिसने अपना योगदान न दिया होगा. जिन जिन ने योगदान दिया है, बलिदान दिया है, त्याग किया है, तपस्या की है. उन सभी को आदर पूर्वक नमन करता हूं.’

‘हमारे फैसले इतिहास बनाएंगे’

पीएम मोदी ने कहा,

‘इस काल खंड में हम जो भी फैसला करेंगे, वो 1000 साल तक हमारे भाग्य को लिखने वाले हैं. वो स्वर्णिम इतिहास लिखेंगे. मैं देश के बेटे बेटियों को कहना चाहूंगा, जो सौभाग्य आज मिला है, शायद ही किसी का नसीब होता है, जिसे ये मिला हो. इसे गंवाना नहीं है. मुझे युवा शक्ति पर भरोसा है. आज मेरे युवाओं ने दुनिया में तीन पहले स्टार्टअप इकोसिस्टम में स्थान दिला दिया है. दुनिया को भारत की इस ताकत को देखते हुए अचंभा हो रहा है.’

पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत ने जो कमाल किया है, वो दिल्ली-मुंबई चेन्नई तक सीमित नहीं है. टियर 2 और टियर 3 सिटी के नौजवान भी भाग्य गढ़ रहे हैं. देश का ये जो सामर्थ्य नजर आ रहा है. वो छोटे शहरों से बाहर आ रहा है.

'आपने मोदी को रिफॉर्म करने की ताकत दी'

पीएम मोदी ने कहा,

‘2014 में आपने मजबूत सरकार बनाई. 2019 में आपने सरकार फॉर्म की. तो मोदी में रिफॉर्म की हिम्मत आई. जब मोदी ने रिफॉर्म किए, तो ब्योरोक्रेसी ने ट्रांसफोर्म करने के लिए परफॉर्म करने की जिम्मेदारी बखूबी निभाई. इससे जनता जनार्दन जुड़ गया. इससे ट्रांसफॉर्म भी नजर आ रहा है. ये भारत को गढ़ रहा है. हमारी सोच उस बदलाव को बढ़ावा देने के लिए है, जो 1000 साल तक हमारे भविष्य की रूपरेखा तय करेगी.’

आगे बोले कि भारत की युवा शक़्ति न सिर्फ देश, बल्कि पूरी दुनिया की जरूरत को पूरा करने में सफल होगी.

मैं तिरंगे के नीचे से 10 साल का हिसाब दे रहा- पीएम

पीएम मोदी ने कहा, हमने अलग आयुष मंत्रालय बनाया. आज योग और आयुष अलग परचम लहरा रही है. मत्स्य पालन हमारे कोटि कोटि मछुआरों का कल्याण भी हमारे मन में है. इसलिए हमने अलग मंत्रालय की रचना की. ताकि समाज के लोग पीछे रह गए, उन्हें भी साथ ले सकें. देश के कोने कोने में हमने अलग सहकारिता मंत्रालय बनाया. ताकि गरीब से गरीब की सुनवाई वहां हो. ताकि वह भी राष्ट्र के योगदान में हिस्सा दे सके. हमने सहकार्य से योगदान का रास्ता निभाया है. हम जब 2014 में आए थे, तब वैश्विक अर्थव्यवस्था में 10वें नंबर पर थे. आज हम 5वीं अर्थव्यवस्था के नंबर पर पहुंच गए हैं. भ्रष्टाचार का राक्षस देश को दबोचे हुए थे. हमने ये सब बंद किया. मजबूत अर्थव्यवस्था बनाई. गरीब कल्याण के लिए ज्यादा से ज्यादा धन खर्च करने की योजना बनाई. आज देश का सामर्थ्य बढ़ रहा है. पाई पाई गरीब के लिए खर्च करने वाली सरकार हो, तो परिणाम क्या आता है, वो देखा जा सकता है. मैं 10 साल का हिसाब तिरंगे के नीचे से दे रहा हूं.

8 करोड़ कारोबार शुरू हुए - पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, यूरिया सस्ती मिले, इसके लिए देश की सरकार 10 लाख करोड़ रुपये यूरिया में सब्सिडी दे रहा है. मुद्रा योजना 20 लाख करोड़ रुपये युवाओं को अपने कारोबार के लिए दिए हैं. 8 करोड़ लोगों ने अपना कारोबार शुरू किया है. हर कारोबार ने 1-2 लोगों को रोजगार दिया है. MSMe को कोरोना के वक्त में भी डूबने नहीं दिया. वन रैंक वन पेंंशन योजना सेना के नायिकों और उनके परिवार के जेबों में पहुंचा है. हर कैटेगरी में पहले की तुलना में अनेक गुणा धन का इस्तेमाल भारत के भाग्य को बदलने के लिए हुआ है.

75000 अमृत सरोवर बनाने पर काम चल रहा- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, हम खिलाड़ियों को स्पेशल ट्रेनिंग दे रहे हैं. आज भारत पुरानी सोच पुराने ढर्रे को छोड़कर लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में काम कर रहा है. जैसा हम कहते हैं कि जिन योजनाओं का शिलान्यास हम करते हैं, उन योजनाओं का उद्घाटन भी हम करते हैं. हमने आजादी के अमृत महोत्सव में 50 हजार अमृत सरोवर की कल्पना की थी. आज 75000 अमृत सरोवर बनाने पर काम चल रहा है. 18000 गांवों तक बिजली पहुंचाना, बेटियों के लिए शौचालय बनाना. समय से पहले हम लक्ष्यों तक पहुंच रहे हैं. 200 करोड़ वैक्सीनेशन का काम हुआ. ये सुनकर लोग चौंक जाते हैं. हम 6G की तैयारी कर रहे हैं.

भारत की एकता को जीना है- पीएम

पीएम मोदी ने कहा, भारत की एकता को जीना, भारत की एकता को आंच आए न ऐसी मेरी भाषा होगा न मेरा ऐसा कदम होगा, इस सोच से आगे बढ़ना है. हम सबको एकता के भाव के साथ आगे बढ़ना है. हमें हमारे देश को विकसित देश के रूप में देखना है, तो श्रेष्ठ भारत को जीना होगा. हमारे शब्द की ताकत होगी तो श्रेष्ठ होगी. हमारे फैसला लेने की क्षमता होगी, तो श्रेष्ठ होगी. आज भारत गर्व से कह सकता है कि सबसे ज्यादा महिला पायलट कहीं हैं, तो भारत में हैं. 2 करोड़ लखपति दीदी का लक्ष्य लेकर हम काम कर रहे हैं. हम नारी शक्ति को बढ़ावा देने पर काम कर रहे हैं.

हमारी बेटियों की सुरक्षा समाजिक-परिवारिक दायित्व- PM

पीएम मोदी ने कहा, असंतुलित विकास का हम शिकार रहे हैं. हमें संतुलित विकास को बल देना है. हमारे शरीर का कोई अंग अविकसित रहे, तो हमारा शरीर विकसित नहीं माना जाएगा. वैसे ही भारत का भूभाग विकास से दूर रहे तो हम ये नहीं मान सकते कि हमारी भारत माता का विकास हुआ है. मेरे परिवारजनों भारत लोकतंत्र की जननी है. भाषाएं अनेक हैं. हमें आगे बढ़ना है. देश की एकता की बात करता हूं मणिपुर में हिंसा होती है, माहाराष्ट्र में दुख होता है. असम में बाढ़ आती है, दुख केरल में होता है. हमारी बेटियों पर अत्याचार न हो ये हमारा समाजिक और परिवारिक दायित्व है.

पीएम मोदी ने कहा कि उनका सपना देश में दो करोड़ लखपति दीदी बनाने का है.

आतंकी हमलों में कमी आई- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, आतंकी हमलों में कमी आई है. नक्सली घटनाएं कम हुई हैं. हमने पीएम किसान सम्मान निधि के माध्यम से ढाई लाख करोड़ रुपये किसानों के खाते में जमा किए हैं. हर घर में शुद्ध पानी पहुंचे, हमने जल जीवन मिशन पर 2 लाख करोड़ रुपये खर्च किए हैं!  हमने आयुष्मान भारत योजना के तहत हमने 70 हजार करोड़ रुपये खर्च किए हैं, ताकि गरीब को दवाई मिले, उनका अच्छे से इलाज हो. हमने पशुधन को बचाने के लिए करीब-करीब 15 हजार करोड़ रुपये टीकाकरण के लिए लगाये हैं!

सपने अनेक हैं, नीतियां स्पष्ट हैं- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, सपने अनेक हैं, नीतियां स्पष्ट हैं. नियत के सामने सवालिया निशान नहीं है, लेकिन कुछ सच्चाइयोंं को स्वीकार करना पड़ेगा. उसके समाधान के लिए आज लाल किले से आपकी मदद मांगने आया हूं. आपका आशीर्वाद मांगने आया हूं. अनुभव के आधार पर कह रहा हूं गंभीरता पूर्वक उन चीजों को हमें लेना होगा, आजादी के अमृतकाल में जब देश आजादी के 100 साल मनाएगा, दुनिया में विकसित भारत का तिरंगा झंडा होना चाहिए. रत्तीभर हमें रुकना नहीं है. सुचिता, पार्दशिता, निष्पक्षता की जरूरत है. हम इस मजबूती को जितना खाद पानी दे सकते हैं, ये हमारा सामूहिक प्रयास होना चाहिए. उन्होंने कहा, भारत के समार्थ्य में कभी कमी नहीं थी. जो देश कभी सोने की चिड़िया था. 2047 में जब देश आजादी के 100 साल मनाएगा, तो भारत विकसित देश होगा.

वीडियो: सोशल लिस्ट: PM मोदी ने क्या कहा जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो गया दरभंगा AIIMS

Advertisement

Advertisement

()