नरेंद्र मोदी का ये वीडियो पाकिस्तान में वायरल हो रहा है, दिखाकर सब एक दूसरे को चिढ़ा रहे हैं
ये वीडियो शेयर करके नेता क्या कह रहे हैं? क्या लिख रहे हैं?
.webp?width=210)
”हमने पाकिस्तान की सारी हेकड़ी निकाल दी. उन्हें कटोरा लेकर दुनिया भर में घूमने के लिए मजबूर कर दिया है.”
ऐसा कहते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान में भी वायरल है. ये वीडियो पाकिस्तान के पूर्व मंत्री से लेकर पत्रकारों द्वारा शेयर किया जा रहा है.
2019 का वीडियो पाकिस्तान में जमकर शेयर हो रहा हैइंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी का ये वीडियो साल 2019 का बताया जा रहा है. जिसमें वो कह रहे हैं कि हमने पाकिस्तान की सारी हेकड़ी निकाल दी. उन्हें कटोरा लेकर दुनिया भर में घूमने के लिए मजबूर कर दिया है. पीएम मोदी के इस वीडियो को पाकिस्तान की पीटीआई पार्टी के नेता आजम खान स्वाति सहित कई पूर्व मंत्रियों ने शेयर किया है. आजम खान स्वाति ने पाकिस्तान की तत्कालीन सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा,
“पाकिस्तान की सत्ताधारी सरकार को ये कहते हुए शर्म आना चाहिए की वो बदलाव ला रहे हैं. लोगों को सत्ता परिवर्तन के बारे में सोचना चाहिए. इस देश को इमरान खान ही बचा सकता है.”
दरअसल, पाकिस्तान की मौजूदा आर्थिक स्थिति काफी खस्ताहाल है. हालत ये है कि लोग आटे और रोटी के लिए सड़कों पर संघर्ष करते नजर आ रहे हैं. पाकिस्तान दुनिया के बड़े देशों से आर्थिक मदद की गुहार कर रहा है.
पूर्व प्रधानमंत्री ने शाहबाज सरकार पर साधा निशानाइंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने शाहबाज शरीफ की सरकार पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा कि शहबाज शरीफ के नेतृत्व में बदमाशों ने देश की अर्थव्यवस्था को नष्ट कर दिया है. अब सरकार दुनिया भर से भीख मांग रही है. इमरान खान ने पाकिस्तान की तुलना भारत और बांग्लादेश की प्रगति से कर डाली. इमरान ने कहा,
“अगर आईटी क्षेत्र का उदाहरण लें तो भारत का आईटी निर्यात साल 2000 में 8 हजार करोड़ रुपये के लगभग था, जो कि आज एक लाख करोड़ रुपये को भी पार कर गया है. और देखिए पाकिस्तान आज कहां खड़ा है. दो परिवार- शरीफ और जरदारी- 35 साल सत्ता में रहे लेकिन इन लोगों ने कभी इसके निर्यात पर ध्यान नहीं दिया.”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस वायरल वीडियो को पाकिस्तान की पत्रकार नायला इनायत ने भी शेयर किया. नायला ने लिखा,
शाहबाज शरीफ ने मांगी भारत से मदद“मजे की बात तो ये है कि PTI के नेता इस वीडियो को शेयर करके शाहबाज सरकार को ये बताना चाह रहे हैं कि मोदी उनकी सरकार के बारे में क्या कह रहे हैं? जबकि ये वीडियो 2019 का है, जब पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार थी.”
हाल ही में पाकिस्तान के पीएम शाहबाज शरीफ ने अल अरबिया टीवी को दिए इंटरव्यू में भारत से आर्थिक मदद की गुहार की. उन्होंने कहा कि दोनों देशों पर निर्भर करता है कि हम शांति से रहें, तरक्की करें या फिर एक-दूसरे से झगड़ा कर अपना समय और संसाधन दोनों बर्बाद करें. भारत के साथ पाकिस्तान ने तीन युद्ध लड़े हैं जिसकी वजह से देश में गरीबी और बेरोजगारी ही आई है. हमने अपना सबक सीख लिया है. हम अब शांति से जीना चाहते हैं और अपनी सभी समस्याओं को सुलझाना चाहते हैं.
शहबाज ने ये भी कहा कि हम गरीबी को खत्म करना चाहते हैं और पाकिस्तान में खुशहाली लाना चाहते हैं. हम अपने लोगों को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं व रोजगार के अवसर प्रदान करना चाहते हैं. हम लोग अपने संसाधनों को बमों और गोला-बारूद पर बर्बाद नहीं करना चाहते. शहबाज ने कहा कि ये संदेश मैं पीएम मोदी को देना चाहता हूं.
वीडियो: एस. जयशंकर ने चीन और पाकिस्तान की साजिश पर क्या बताया?

