तिरंगा यात्रा हो रही है. देशभर में लोग तिरंगा ले-लेकर निकल रहे हैं, औरप्रधानमंत्री इस मौके के अपडेट्स ट्वीट किए जा रहे हैं. कुछ ट्वीट्स में उननेस्क्रीन शॉट भी चांप दिए. ह्मने उससे कुछ निष्कर्ष निकाले वो ये हैं.कुत्ता इनके पीछे भी भागता हैमोदी जी के पास वोडाफोन का मोबाइल नंबर है. इस खबर के बाद अंबानी से उनके रिश्तेखराब होने वाले हैं. रिलायंस काहे यूज नहीं करते? 4G वाला नेट पैक ख़तम हैमोदी जी 3G पर नेट चला रहे हैं. पक्का 4G ख़तम हो गया है. वर्ना ऐसा तो नहीं है किडिजिटल इंडिया लाने वाला आदमी फोर जी न चलाए. नरेंद्र मोदी की जान खतरे में हैं 23% बैट्री है. मोबाइल पर नेट चला रहे हैं. मोबाइल चार्ज में लगा है. क्या हो जोफूट जाए बताओ? हमारी मौसी के गांव में एक आदमी ऐसे ही चार्ज कर रहा था. साथ में बातकर रहा था. मोबाइल फूट गया, छह फुट का गड्ढा बन गया. मोदी जी भी हमारी तरह गिरती बैट्री से परेशान हैं11 बज के 51 मिनट पर 46% बैट्री थी. 12 बज के छह मिनट पर 23% हो गई. कितनी जल्दीबैट्री गिर रही है. इस देश का प्रधानमंत्री भी मोबाइल के डिस्चार्ज होने से परेशानहै. और एक बात और है. प्रधानमंत्री का फोन फ्लाईट मोड में नहीं है. ;)