The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • PM Modi's First Conversation With King Charles. What did they discussed?

"हैलो मिस्टर चार्ल्स".... PM मोदी और ब्रिटेन के राजा ने फोन पर बात की, क्या बात हुई?

G20 पर भी हुई बातचीत.

Advertisement
pic
4 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 4 जनवरी 2023, 09:44 AM IST)
PM Modi's Conversation With King Charles
पीएम मोदी और किंग चार्ल्स (फोटो- आज तक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार 3 जनवरी को ब्रिटेन के किंग चार्ल्स III से बातचीत की. किंग चार्ल्स III जब से ब्रिटेन के राजा बने हैं, पीएम मोदी ने उनसे पहली बार बात की है. दोनों की फोन पर कई मुद्दों पर चर्चा हुई. दोनों ने आपसी संबंधों पर भी चर्चा की. इसके अलावा जलवायु परिवर्तन और दोनों देशों के संबंधों पर भी विचार साझा किए.

किन मुद्दों पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किंग चार्ल्स से बातचीत के बाद जानकारी ट्वीट कर साझा की. उन्होंने ट्वीट कर लिखा,

“किंग चार्ल्स III के साथ पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और कॉमनवेल्थ सहित आपसी हित के मुद्दों पर बात करना खुशी की बात थी. साथ ही भारत की G20 प्रेसीडेंसी की प्राथमिकताओं और मिशन LiFE (Lifestyle for Environment) की संभावनाओं पर भी चर्चा की.”

दोनों के बीच बातचीत के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई. इसके अलावा कई और मुद्दों पर दोनों ने एक दूसरे का आभार व्यक्त किया. आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों नेताओं ने इस बात पर खुशी जाहिर की कि ब्रिटेन में रह रहे भारतीयों ने दोनों देशों को और करीब आने का मौका दिया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और किंग चार्ल्स III ने कॉमनवेल्थ देशों के समूह और इसके संचालन को मजबूत करने पर भी चर्चा की.

इन सब मुद्दों के अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की G20 प्रेसीडेंसी पर भी चर्चा की. उन्होंने भारत की प्राथमिकताओं पर किंग चार्ल्स को जानकारी दी. भारत ने 1 दिसंबर 2022 को औपचारिक रूप से G20 की अध्यक्षता ग्रहण की थी. राज्य और केंद्र सरकार के स्तर पर अगली G20 शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर 2023 को आयोजित किया जाएगा.

ब्रिटेन के किंग चार्ल्स III ने पिछले साल ही ब्रिटेन की कमान संभाली है. महारानी एलिजाबेथ का साल 2022 में 96 साल की उम्र में निधन होने के बाद उन्होंने ब्रिटेन की गद्दी संभाली थी. किंग चार्ल्स III को ब्रिटेन की परंपराओं के मुताबिक राजा घोषित किया गया था.

वीडियो: नरेंद्र मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस को 30 दिसंबर को हरी झंडी दिखाई, उस पर पत्थरबाजी क्यों हुई?

Advertisement

Advertisement

()