हवाई जहाज़ में बैठे लोगों पर ये क्या चूने लगा !
एक लाख 16 हज़ार रुपए का टिकट खरीदने के बावजूद.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
जुलाई का महीना है. कुछ ही दिनों में मानसून की हवाएं पूरे देश को ढंक लेंगी और फिर होगी बारिश. आसमान से, छाते के सुराख से, रेनकोट की चेन से, छत की दरार से, बस और ट्रेन की खिड़कियों से भी. मेट्रो में चलने वाले इतराते थे कि उन्हें पानी की एक बूंद नहीं लगती. फिर मुंबई मेट्रो की वो तस्वीर सबने देखी जिसमें मेट्रो में बारिश का पानी चू रहा था. अब एक ही जगह बची थी जहां बारिश नहीं पहुंची थी - प्लेन में. प्लेन बारिश को चिढ़ा कर बरसते बादलों से गुज़रता. मगर मजाल है कि एक बूंद अंदर आ जाए.
लेकिन फिर 2017 का जून आया. इस महीने की 30 तारीख को बारिश ने फ्लाइट में भी शगुन कर लिया. इस दिन अमरीका में अटलांटा से जॉर्जिया जाने वाली डेल्टा एयरलाइन्स की फ्लाइट में अचानक पानी चूकर यात्रियों पर गिरने लगा. प्लेन पूरी तरह भरा था, तो जिन यात्रियों पर पानी गिर रहा था, वो दूसरी किसी सीट पर भी नहीं जा सकते थे. तो उन्होंने इस वाकये का वीडियो ही बना लिया. प्लेन से उतर कर ट्वीटर पर चढ़ा दिया. तब से लोग बौरा गए हैं. लाइक- रीट्वीट-शेयर की कवायद चल रही है.
फ्लाइट के अंदर गिरता पानी कैसा दिखता है, देखिएः
Hey @Delta
, be glad my father is such a good sport about sitting in water for a whole flight. Water falling from ceiling onto passengers. pic.twitter.com/u3904IYKWc

फोटोः ट्वीटर
मुंबई मेट्रो में जिन लोगों पर बारिश हुई थी, उन्हें भीगे कपड़ों के अलावा कुछ नहीं मिला था. तो उन्होंने दुखी होकर मीम बनाए. अमरीका वाले कुछ किस्मत के धनी थे. उन्हें भीगने के एवज़ में मुआवज़े के तौर पर रुपए 6500 रुपए (100 डॉलर) मिले. लेकिन ये जानकर खुश मत होइएगा. इन अभागों का टिकट 1 लाख 16 हज़ार 352 रुपए (1800 डॉलर) का था.
ये भी पढ़ेंः

— Tommy (@TomassoLP) June 30, 2017हमें इतना मालूम है कि टपकते पानी में बैठे लोगों का तप प्लेन के लैंड होने से कुछ पहले तक चलता ही रहा. तभी जाकर एक एयर होस्टेस को ये आइडिया आया कि जहां से पानी गिर रहा है वहां कुछ टिशू ठूंस दिए जाएं तो पानी को रोका भी जा सकता है.

फोटोः ट्वीटर
मुंबई मेट्रो में जिन लोगों पर बारिश हुई थी, उन्हें भीगे कपड़ों के अलावा कुछ नहीं मिला था. तो उन्होंने दुखी होकर मीम बनाए. अमरीका वाले कुछ किस्मत के धनी थे. उन्हें भीगने के एवज़ में मुआवज़े के तौर पर रुपए 6500 रुपए (100 डॉलर) मिले. लेकिन ये जानकर खुश मत होइएगा. इन अभागों का टिकट 1 लाख 16 हज़ार 352 रुपए (1800 डॉलर) का था.
ये भी पढ़ेंः
ये मेट्रो ट्रेन के स्टेशनों के बीच बार-बार लाइट क्यों चली जाती है
जब शाहरुख की प्लेन क्रैश में मौत हो गई तो ट्वीट कौन कर रहा है?
व्हाट्सऐप की हेल्प से ट्रेन में बच्चे की डिलिवरी का इमोशनल कर देने वाला किस्सा
पेंटागॉन हमले की तस्वीरें अब क्यों वायरल हो रही हैं?
किसने संडास में कारस्तानी की जिसकी वजह से प्लेन को उतारना पड़ गया