The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • People react to new new Parle-G flavour, reminded them of old one

Parle-G का नया फ्लेवर आया, पुराने वाले को याद कर इमोशनल हो गए लोग

नया फ्लेवर ओट्स और बेरीज़ का है.

Advertisement
pic
3 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 3 जनवरी 2023, 05:10 PM IST)
People react to new new Parle-G flavour
Parle-G (फोटो: सोशल मीडिया)
Quick AI Highlights
Click here to view more

“गाइज़ न्यू पार्ले जी जस्ट ड्रॉप्ड” (Guys new Parle-G just dropped).ट्विटर पर इस कैप्शन के साथ पार्ले जी के पैकेट की एक फोटो डाली गई. जिसमें पार्ले जी की नई पैकेजिंग और नए फ्लेवर को देखा जा सकता है.

नाइंटीज (90s) किड हैं, तो पार्ले जी से जुड़ी आपकी कई कहानियां होंगी. सुबह उठते ही दूध या चाय के साथ पार्ले जी तो खूब खाया होगा. हमारे घर में तो कई लोग पार्ले जी पानी में भिगो कर खाना पसंद करते थे. हम जब बड़े हुए और बिस्कुट का साइज़ छोटा होते देखा, तो पुराना पार्ले जी याद आता रहा.

ट्विटर पर शेयर की गई पार्ले जी की नई फोटो देखकर पुराने वाले पैकेट की याद आ गई. वही लाल और पीले रंग का पैकेट. गेहूं की बाली, वो भी दूध में डूबी हुई. और एक प्यारा सा बच्चा. कुछ ऐसा था पुराना वाला पार्ले जी का पैकेट.  

नए और पुराने पैकेट में सिर्फ एक चीज कॉमन है. क्यूट वाला बेबी. बाकी फ्लेवर भी नया है. ओट्स एंड बेरीज़ फ्लेवर. पुराना वाला बिस्कुट आटे और दूध का बना होता था. इसलिए पैकेट पर गेहूं की बाली और दूध बना होता था. नए वाले में ओट्स और बेरीज़ छपा है.

ट्विटर पर जेवलिस्का नाम के यूजर ने इस फोटो को ट्वीट किया है. इस पोस्ट पर लोगों ने कई तरह के कॉमेंट्स किए हैं. पृथ्वी राठौड़ नाम के यूजर ने तो पार्ले जी को नया नाम दे डाला. उन्होंने ट्वीट कर लिखा,

“इसका नाम पार्ले-ओ (Parle-O) रखना चाहिए.”

अल्तमश खान नाम के यूजर ने पुराने पार्ले जी को याद किया. उन्होंने ट्वीट कर लिखा,

“मैं पुराने पार्ले जी को मिस करता हूं. उसका स्वाद गजब था. उसके बाद गोल्ड वर्जन आया और अब पार्ले जी रॉयल आ गया है.”

रुद्राक्ष जायसवाल नाम के एक यूजर ने तो नए वाले फ्लेवर की तारीफ कर डाली. रुद्राक्ष ने ट्वीट कर लिखा,

“पिछले एक महीने से मैं इसे खा रहा हूं. ये इस दाम में सबसे अच्छा प्रोडक्ट है. 10 रुपए का 92 ग्राम.” 

जाते-जाते ये भी बता दें कि पार्ले जी का ये फ्लेवर चार-पांच महीने पहले लॉन्च किया गया था. ट्विटर पोस्ट पर कई लोगों ने इसे पहली बार देखा. 

वीडियो: दिल्ली कंझावला केस: चश्मदीद ने हादसे की रात का सीन बताया, जिसने देखा सब सन्न

Advertisement

Advertisement

()