The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Pension was credited to 13 thousand dead people in UP

यूपी: मौत हो चुकी थी, फिर भी 13 हजार खातों में पहुंचती रही पेंशन, अब 45 हजार लोगों की रुक गई

अब वेरिफिकेशन का निर्देश मिला है.

Advertisement
pic
10 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 10 जनवरी 2023, 08:19 PM IST)
13,000 dead persons were found receiving old age pension in Hardoi
विभाग में वेरिफिकेशन कराते लोग (फोटो- इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में एक गजब हेराफेरी का मामले सामने आया है. यहां 13 हजार ऐसे लोगों को पेंशन (Pension) मिलती रही, जो जिंदा ही नहीं हैं. मरने के बाद भी इन लोगों के खाते में पेंशन क्रेडिट होती रही. आज तक से जुड़े प्रशांत पाठक की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण विभाग ने इस गड़बड़ी का खुलासा किया है. प्रदेश के हरदोई जिले में वृद्धावस्था पेंशन के वेरिफिकेशन में गड़बड़ी मिली है. 

रिपोर्ट के अनुसार, वेरिफिकेशन के दौरान पता चला कि पेंशन का लाभ ऐसे 13 हजार लोगों को मिलता रहा जो इस दुनिया में ही नहीं हैं. यही नहीं, रिपोर्ट के मुताबिक गड़बड़ी में 45 हजार ऐसे भी लोग पाए गए जो अपने पते पर रह ही नहीं रहे हैं. जिला समाज कल्याण विभाग के अधिकारी ने बताया,

“ऐसे लोगों को चिह्नित कर लिया गया है और उनकी पेंशन ब्लॉक कर दी गई है. वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद इन लोगों की पेंशन चालू की जाएगी. इसके लिए विभाग की तरफ से सभी पेंशन धारकों को अपने आधार कार्ड प्रमाणित करने के लिए कहा गया है.”

विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस मामले में समाज कल्याण विभाग इन लोगों की मृत्यु के बारे में जानकारी जुटा रहा है. इस मामले में भी कार्रवाई की जाएगी.

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के निर्देश

रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग ने जिले में पेंशन के डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन करने का निर्देश जारी किया था. वेरिफिकेशन की प्रक्रिया में पेंशन धारकों का आधार कार्ड वेरिफाई किया जाता है. प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद हरदोई के जिलाधिकारी ने समाज कल्याण विभाग को सभी वृद्धावस्था पेंशन धारकों के डॉक्युमेंट्स वेरीफाई करने की बात कही थी.

विभाग के अधिकारी के मुताबिक, जिले में लगभग 1 लाख 42 हजार पेंशन धारक हैं. जिनमें से अभी तक 97 हजार 398 लोग पेंशन के लिए पूरी तरह से एलिजिबल पाए गए हैं. जबकि, 45 हजार 470 पेंशन धारक अपने पते से गायब हैं. यानि वो अपने पते पर मिले ही नहीं. वहीं अधिकारी ने बताया कि 13 हजार 803 पेंशन धारकों के मृत होने की वजह से कोई भी जानकारी नहीं मिली.

97 प्रतिशत वेरिफिकेशन पूरा

समाज कल्याण विभाग के अधिकारी के मुताबिक, 45 हजार से ज्यादा पेंशन धारकों की पेंशन पर रोक लगा दी गई है. इन लोगों को आधार का प्रमाण देने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं 13 हजार 803 मृत पेंशन धारकों की जानकारी जुटाने के लिए विभाग प्रयास कर रहा है. अधिकारी के मुताबिक, मृत पाए जाने पर पेंशन धारकों के बैंक खाते से पेंशन को वापस लिया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, समाज कल्याण विभाग ने वेरिफिकेशन का 97 प्रतिशत काम पूरा कर लिया है.

वीडियो: इनकम टैक्स भरने वाले नहीं उठा पाएंगे अटल पेंशन योजना का फायदा, इस वजह से हुआ फैसला

Advertisement

Advertisement

()