The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • PEMRA Advises pakistani news channels to cover sensitive issues with responsibility

पाकिस्तान ने इंडियन मीडिया को आईना दिखा दिया

पाकिस्तान की इस बात का बुरा न मानिएगा क्योंकि खोट अपनी ही तरफ है.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
आशीष मिश्रा
28 मार्च 2016 (Updated: 28 मार्च 2016, 03:01 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
पाकिस्तान में पेमरा है. पेमरा मींस पाकिस्तान इलेक्ट्रोनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी. जैसा हमारे यहां NBA है. तो कल लाहौर में बम फटे. कई बेगुनाह लोग मारे गए. वहां के मीडिया चैनल्स ने कवरेज की. वही खदबदाते हुए, हपड़-हपड़. एक दम हायपर होकर. https://twitter.com/reportpemra/status/714134003675172864 पेमरा ने न्यूज वालों के लिए एक बयान जारी किया. जो कहा उसका मतलब ये निकला कि पाकिस्तानी मीडिया को चाहिए कि थोड़ा प्रोफेशनल ढ़ंग से न्यूज करें, दुनिया के न्यूज वालों को देख लो, ब्रसेल्स में जब हमला हुआ था तो कैसे न्यूज की थी. इंडिया वालों जैसे न हो जाओ. जैसे वो भद्दे तरीके से हर चीज बेचने लग जाते हैं. हम चाहते हैं, पाकिस्तान के प्राइवेट चैनल भी ऐसे काम करें कि लगे कि इस मुल्क के अच्छे-बुरे से उनका भी नाता है, कम से कम गाढ़े वक्त में तो सलीके से काम करो. तो यहां बात ये है कि हमारे न्यूज चैनल्स की मिसालें दी जाने लगी हैं. अच्छे के लिए नहीं बदतर के लिए. पाकिस्तान वाले कह-कहकर जा रहे हैं. कह रहे हैं बिगड़ो तो इंडिया के चैनल्स जितना न बिगड़ो. आईना दिखा दिया यहां वालों को. जो हर चीज को बेचने में लगे रहते हैं. फिर चाहे वो किसी के मरने की खबर हो या कहीं बम ब्लास्ट या आतंकी हमला हो. पाकिस्तान की इस बात का बुरा न मानिएगा. ये मानिए कि खोट अपनी ही तरफ है.

Advertisement

Advertisement

()