The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Patna police arrested King of kalia gang members, used to murder people for money

स्टेटस लगाते थे 'मर्डर के लिए संपर्क करें', ज्यादा चालाकी में पूरा गैंग पकड़ा गया!

दुर्लभ कश्यप गैंग जैसा था बिहार का किंग्स ऑफ कालिया गैंग!

Advertisement
pic
13 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 13 जनवरी 2023, 03:02 PM IST)
Patna police arrested King of kalia gang members
पुलिस की पकड़ में गैंग के सदस्य और बरामद सामान (फोटो- आज तक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

दुर्लभ कश्यप का नाम तो कई लोगों ने सुना है. उज्जैन में कोहिनूर गैंग का मुखिया. ये गैंग लोगों को मारने के लिए सुपारी लेता था. और सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव था. ऐसे ही एक गैंग का खुलासा बिहार में हुआ है. बिहार पुलिस ने “किंग्स ऑफ कालिया” नाम के एक गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार किया है.  

आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार की दानापुर पुलिस ने किंग्स ऑफ कालिया नाम के गैंग के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है. ये गैंग सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय था. गैंग सोशल मीडिया के जरिए लोगों से सुपारी लेने का काम करता था. गैंग के सात सदस्यों ने ‘किंग्स ऑफ कालिया’ नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बना रखा था. ग्रुप पर स्टेटस में लिखा हुआ था ‘हत्या के लिए संपर्क करें’. गैंग यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर भी एक्टिव था.

रिपोर्ट के मुताबिक घटना की जानकारी देते हुए दानापुर के पुलिस अधिकारी अभिनव धीमान ने बताया,

“बुधवार, 11 जनवरी की रात पुलिस को सूचना मिली कि किंग्स ऑफ कालिया गैंग के सदस्य किसी बड़ी अपराध की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं.”

अभिनव धीमान ने आगे बताया कि ये सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारियों को इसके बारे में सूचित किया गया. इसके लिए एक टीम का गठन किया गया. गैंग के सभी सदस्यों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया. अपराधियों की सूचना मिलते ही दानापुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ दानापुर के सहकारी बैंक के पास पहुंचे. जहां पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया.

देसी कट्टा, 12 हजार नकदी हुआ बरामद  

पुलिस की तरफ से जानकारी दी गई है कि गिरफ्तार गैंग के सदस्यों के पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, 12 हजार रुपये नगद, कई मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है. पुलिस ने ये भी बताया कि गैंग के सदस्य लोगों से संपर्क कर किसी घटना के लिए सुपारी लेते थे.

इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है. गैंग के सदस्यों ने अभी तक कौन-कौन से अपराधों को अंजाम दिया है, पुलिस ये भी पता लगा रही है. रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने ये भी दावा किया है कि गैंग के सदस्य किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे.    

वीडियो: मास्टरक्लास: बैड बैंक क्या है और इसे मोदी सरकार ने हजारों करोड़ क्यों दिए?

Advertisement

Advertisement

()