The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Paris Olympics 2024 Brazilian swimmer Ana Carolina Vieira had gone out with her boyfriend she was thrown out of the Olympics

Paris Olympics: बॉयफ्रेंड के साथ घूमने गई थी ब्राजील की तैराक, उसे ओलंपिक्स से ही बाहर कर दिया गया

Brazil की स्वीमिंग टीम के हेड कोच गुस्तावो ओत्सुका ने COB को कैरोलिना के अनुचित व्यवहार के बारे में बताया था. जिसके बाद Ana Carolina Vieira को Paris Olympics से बाहर निकाल दिया गया है.

Advertisement
pic
31 जुलाई 2024 (पब्लिश्ड: 06:40 AM IST)
Paris olympics 2024 brazilian swimmer going out with her boyfriend sent home
ब्राजील की तैराक खिलाड़ी एना कैरोलिना विएरा को Paris Olympics 2024 से बाहर निकाल दिया गया है. (तस्वीर-इंस्टाग्राम)
Quick AI Highlights
Click here to view more

ब्राजील की तैराक खिलाड़ी एना कैरोलिना विएरा को Paris Olympics 2024 से बाहर निकाल दिया गया है. वो टीम के कोच से बिना परमिशन लिए अपने बॉयफ्रेंड और साथी खिलाड़ी के साथ ओलंपिक्स एथलीट विलेज से बाहर गई हुई थीं. जब कोच ने उनसे इस बारे में पूछा तो उन्होंने काफी गुस्से में जवाब दिया. बात ब्राजील ओलंपिक समिति (COB) तक पहुंची. जिसके बाद COB ने कार्रवाई करते हुए उन्हें टीम से बाहर कर दिया.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक एना कैरोलिना 26 जुलाई को ओलंपिक्स एथलीट विलेज से बाहर गई थीं. अगले दिन एना को 4x100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले इवेंट में भाग लेना था. कैरोलिना ने मैच में हिस्सा लिया और वो 12वें स्थान पर रहीं. वहीं उनके बॉयफ्रेंड गैब्रियल सैंटोस पुरुष टीम के 4x100 फ्रीस्टाइल इवेंट मैच में हार गए.

ये भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा को जीतता देखने के लिए साइकल से तय किया हजारों किमी का सफर, फैयस जैसा फैन नहीं देखा

ब्राजील की स्विमिंग टीम के हेड गुस्तावो ओत्सुका ने COB को कैरोलिना के अनुचित व्यवहार के बारे में बताया था. उन्होंने ये बताया कि कैरोलिना टीम लीड के टेक्निकल फैसले पर भी विवाद किया था. हालांकि, COB ने विएरा के बॉयफ्रेंड द्वारा माफी मांगे जाने के बाद उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया. रिपोर्ट के मुताबिक COB ने बताया,

“एथलीट एना कैरोलिना ने अपमानजनक और आक्रामक तरीके से ब्राजील की नेशनल स्विमिंग टीम कमेटी द्वारा लिए गए निर्णय का विरोध किया. इस कारण कैरोलिना को डेलिगेशन से निकाल दिया गया. गेब्रियल सैंटोस को चेतावनी दी गई है. इस फैसले के बाद कैरोलिना तुरंत ब्राजील वापस लौटेंगी.”

ब्राजील स्विमिंग टीम के हेड ओत्सुका ने मामले पर एक अलग बयान जारी किया. उन्होंने कहा,

"हम यहां छुट्टी मनाने नहीं आए हैं. हम यहां ब्राजील के 20 करोड़ टैक्सपेयर की तरफ से खेलने आए हैं. हम यहां खिलवाड़ नहीं कर सकते. रीले की फॉर्मेशन पर अपनी बात रखने के लिए उन्होंने अनुचित रुख अपनाया."

रिपोर्ट के अनुसार ओत्सुका ने बताया कि ऐसा होने पर वो इस मामले को अनुशासन समिति के समक्ष ले गए. जिसके बाद कमेटी ने इस मामले पर चर्चा करते हुए आगे की कार्रवाई की.

वीडियो: Paris Olympics 2024: एक गलत शॉट और अर्जुन बबूता चूक गए ओलंपिक मेडल

Advertisement

Advertisement

()