CDS बिपिन रावत की मौत पर पाकिस्तानी सेना ने क्या कहा?
अमेरिका और रूस ने भी जनरल रावत की मौत पर दुःख जताया है

"सीजेसीएससी जनरल नदीम रजा और सीओएएस जनरल कमर जावेद बाजवा, भारत में हुए हेलिकॉप्टर क्रैश में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और अन्य बहुमूल्य लोगों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं."
पाकिस्तानी सेना के इस बयान पर लोगों की प्रतिक्रियाएं पाकिस्तान की सेना की ओर से किए गए इस ट्वीट की भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के लोग तारीफ कर रहे हैं. मंसूर नाम के एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा,General Nadeem Raza, CJCSC & General Qamar Javed Bajwa, COAS express condolences on tragic death of #CDS General #BipinRawat, his wife and loss of precious lives in a helicopter crash in India
— DG ISPR (@OfficialDGISPR) December 8, 2021
"ये मानवता का संदेश है. अगर हमारा दुश्मन भी त्रासदी में मरता है तो भी ये जान का ही नुकसान है. मानवता के आधार पर हमें इसे लेकर खुश नहीं होना चाहिए. हमें अपने पड़ोसी देश के दुख को साझा करना चाहिए."विक्की नाम के एक यूजर ने लिखा है,
"यह मानवता का बड़ा संकेत है, अगर हमारे दुश्मन त्रासदी में मर जाते हैं तो यह स्पष्ट तौर पर इंसान का नुकसान है. मानवीय आधार पर हमें इसकी जय-जयकार नहीं करनी चाहिए. जैसा कि हमारे पड़ोस में आज उदासी का माहौल है, हमें उनके साथ अपनी संवेदना साझा करनी चाहिए."
स्वामी नाम के एक यूजर ने पाकिस्तानी सेना को इस ट्वीट के लिए धन्यवाद दिया है. स्वामी ने अपने एक ट्वीट में लिखा,This is great sign of humanity, if our enemies die in tragedy that is obvious loss of human. On humanitarian grounds we must not cheer it. As in our neighborhood it is gloomy environment we must share our condolences with them. https://t.co/8m65ShsHyU
— Vicky (@ChWaqasAli92) December 8, 2021
"पाकिस्तान सेना ने भी हमारे CDS BipinRawat जी को श्रद्धांजलि दी है. इंसानियत का धर्म निभाने के लिए और हमारा दुःख बांटने के लिए धन्यवाद."
अमेरिका ने जताया दुःख इस समय भारत के सबसे बड़े सहयोगी अमेरिका ने जनरल बिपिन रावत की मौत पर दुःख जताया है. अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने अपने एक ट्वीट में लिखा,पाकिस्तान सेना ने भी हमारे CDS #BipinRawat जी को श्रद्धांजलि दी है! इंसानियत का धर्म निभाने के लिए और हमारा दुःख बांटने के लिए धन्यवाद। https://t.co/WgbOOwcGHo
— swami ( सिर्फ भारतीय) (@swamiraj636) December 8, 2021
"आज एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में हुई भारतीय चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल रावत, उनकी पत्नी और सहयोगियों की मृत्यु पर मेरी गहरी संवेदना है. हम जनरल रावत को एक असाधारण नेता के रूप में याद करेंगे. उन्होंने अपने देश की सेवा की और अमेरिका-भारत रक्षा संबंधों में योगदान दिया."
रूस और इजरायल की भी आई प्रतिक्रिया भारत में रूस के राजदूत निकोले कुदाशेव ने जनरल रावत की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि भारत ने अपने महान देशभक्त और समर्पित हीरो को खो दिया है. अपने एक अन्य ट्वीट में कुदाशेव ने लिखा कि रूस ने एक बहुत करीबी दोस्त खो दिया है, जिसने हमारी द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने में बड़ी भूमिका निभाई. उधर, इजरायल के रक्षा मंत्री बेनी गैंट्ज ने रावत को इजरायली रक्षा बलों (IDF) और इजरायल के रक्षा प्रतिष्ठान का सच्चा साथी बताया है. अपने एक ट्वीट में इजरायली रक्षामंत्री ने लिखा कि CDS बिपिन रावत ने भारत और इजरायल के बीच सुरक्षा संबंधों को मजबूत करने में बहुत योगदान दिया था.My deep condolences on the deaths of Indian Chief of Defense Staff General Rawat, his wife, and colleagues who perished in today’s tragic accident. We'll remember Gen. Rawat as an exceptional leader who served his country and contributed to the U.S.-India defense relationship. https://t.co/yjLv9R05on
— Secretary Antony Blinken (@SecBlinken) December 8, 2021

