The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Pakistani groom ran away to participate in imran khan long march bride kept waiting

निकाह की सब तैयारी कर दुल्हन बैठी रही, दूल्हा इमरान खान की रैली में निकल गया

शादी के लिए हॉल भी बुक हो चुका था और खाने का ऑर्डर भी दिया जा चुका था. काजी तक पहुंच गया था. सब लोग आ गए थे. सिवाय दूल्हे के.

Advertisement
Pakistani groom ran away to participate in Imran Khan's rally, bride kept waiting
दुल्‍हन सजी-धजी बैठी रही, दूल्‍हा गायब हो गया (फोटो- आज तक)
pic
प्रशांत सिंह
3 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 3 नवंबर 2022, 11:54 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान इन दिनों खूब चर्चा में हैं. शाहबाज शरीफ की सरकार के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. लेकिन उनके एक विरोध प्रदर्शन के चक्कर में एक शादी संकट में आ गई. हुआ ये कि निकाह से ठीक पहले दूल्हा इमरान खान के राजनीतिक प्रदर्शन में शामिल होने के लिए चला गया. दुल्हन सज-धजकर तैयार बैठी उसका इंतजार करती रही. लेकिन उसे खबर मिली कि होने वाला शौहर तो इमरान खान के प्रति ज्यादा समर्पित है. इसके बाद दुल्हन पर जो बीती उसका एक वीडियो भी सामने आया.

मामला पाकिस्तान की रहने वाली सिदरा नदीम और एजाज से जुड़ा है. दोनों की शादी होने वाली थी. सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं. बस दूल्हे का इंतजार था. लेकिन दूल्हा निकल गया इमरान खान के ‘लॉन्ग मार्च’ में शामिल होने के लिए. आजतक की खबर के अनुसार जब सिदरा से पूछा गया कि क्या एजाज इमरान खान से ज्यादा मोहब्बत करते हैं, तो उन्होंने कहा- लगता तो ऐसा ही है.

एक पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल पर सिदरा का इंटरव्यू भी आया है. इसमें वो कह रही हैं कि इमरान खान को एजाज को डंडे मारकर लॉन्ग मार्च से वापस भेज देना चाहिए. उन्होंने बताया कि वो शादी के बाद ‘सिदरा नदीम’ से ‘सिदरा एजाज’ होने वाली थीं. इसी का सबसे ज्यादा दुख हैं उन्हें, क्योंकि अब वो सिदरा एजाज नहीं हो पाएंगी. सिदरा अभी भी इस आस में हैं कि उनके एजाज आएंगे. 

वीडियो में सिदरा ने कहा,

Image embed

‘आजादी मार्च’ बना ‘दूल्हा चोरी मार्च’

इमरान खान इन दिनों प्रदर्शन कर रहे हैं. वो लाहौर से इस्लामाबाद के बीच ‘आजादी मार्च’ के नाम से जुलूस निकाल रहे हैं. सिदरा के होने वाली पति एजाज इसी लॉन्ग मार्च में शामिल होने के लिए गए थे. इससे नाराज सिदरा ने  ‘आजादी मार्च’ को ‘दूल्हा चोरी मार्च’ भी कह डाला. उन्होंने बताया कि उनके होने वाले शौहर के न आने की वजह से उन्हें काफी नुकसान हुआ है.

सिदरा के मुताबिक एजाज की इस हरकत से उन्हें और उनके परिवार को काफी नुकसान उठाना पड़ा है, जिन्होंने शादी की सारी तैयारियां कर ली थीं. सारी बुकिंग्स के बाद निकाह के लिए काजी तक पहुंच चुके थे. सब आ गए थे, सिवाय दूल्हे के. ये सब बताते हुए सिदरा ने ‘इमरान खान मेरा दूल्हा वापस करो’ और ‘’इमरान खान मेरा खर्चा वापस करो’ जैसे कई नारे भी लगाए. उन्होंने पीटीआई अध्यक्ष से मुआवजा भी मांगा है.

वीडियो- मोरबी अस्पताल के बाहर आप, कांग्रेस नेताओं का हंगामा

Advertisement

Advertisement

()