हमले के बाद पहली बार जनता के सामने आए इमरान खान, बोले- 'मुझे अटैक का पता था'
इमरान खान बोले- 'धार्मिक कार्ड का इस्तेमाल कर मेरे खिलाफ बंद कमरे में रची गई थी साजिश'

पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व पीएम इमरान खान (Imran Khan) हमले के बाद पहली बार सामने आए. उन्होंने शुक्रवार, 4 नवंबर को लाहौर के अस्पताल से ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने दावा किया कि उन्हें एक दिन पहले ही पता चला गया था कि उन पर हमला होने वाला है. खान ने बताया कि 2 हमलावरों ने उन पर गोलियां चलाईं और उनके पैरों में चार गोलियां लगीं.
इमरान खान ने हमले की साजिश के बारे में बताते हुए कहा,
'धार्मिक कार्ड का इस्तेमाल किया गया'इमरान खान को गोली मारने के आरोपी ने पकड़े जाने के बाद बताया था कि अजान के समय इमरान लाउड स्पीकर बजाकर शोर किया करते थे, इसलिए नाराज होकर उन्हें गोली मार दी. हमलावर के इस बयान पर इमरान खान ने शहबाज शरीफ सरकार पर धार्मिक कार्ड के जरिए हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया.
उन्होंने कहा,
इस दौरान इमरान खान ने शहबाज शरीफ सरकार पर मार्शल लॉ का गलत इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया. साथ ही कहा कि उन्हें पैसे की दम पर सत्ता से हटाया गया.
इमरान का कहना था,
'Shehbaz Sharif का नौकर है चुनाव आयोग'इमरान खान ने पाकिस्तान के चुनाव आयोग पर भी बड़ा आरोप लगाया. उन्होंने साफ़ कहा कि चुनाव आयोग शाहबाज शरीफ सरकार का नौकर है. आयोग ने उन्हें चुनाव में हराने के लिए पूरे प्रयास किए. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने ईवीएम मशीन के जरिए वोटिंग का सुझाव दिया था, लेकिन चुनाव आयोग ने सुझाव नहीं माना.
Imran khan के पैरों में जख्म के 16 निशानबता दें कि गुरुवार, 3 नवंबर को पाकिस्तान के गुजरांवाला के अल्लाहवाला चौक पर पीटीआई के चेयरमैन इमरान खान पर हमला हुआ था. ये हमला तब हुआ जब इमरान का आजादी मार्च का कारवां इस्लामाबाद की ओर बढ़ रहा था. तभी इमरान खान पर हमलावर फैजल भट्ट ने गोलियां चलाईं. हमलावर को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया. दो अन्य लोगों की भी शक के आधार पर गिरफ्तारी हुई है.
इस हमले के दौरान इमरान खान बाल-बाल बचे. गोलियां उनके पैरों में लगीं. जब उन्हें अस्पताल लाया गया तो उनके दोनों पैरो में जख्म के 16 निशान थे. गोली की वजह से दाएं पैर की हड्डी टूट गई. जबकि एक गोली उनके बाएं पैर को छूकर निकल गई.
वीडियो: PTI नेता को नंगा कर पीटने के आरोपी पाकिस्तानी आर्मी ऑफिसर ने इमरान ख़ान पर हमला कराया

.webp?width=60)

