पाकिस्तान दिखा रहा है वीडियो, ये इंडिया का जासूस है
कुलभूषण नाम का आदमी बता रहा है, रॉ ने उसे कराची और बलूचिस्तान में जासूसी को भेजा था.
Advertisement

फोटो - thelallantop
इस्लामाबाद में इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन के हेड और फेडरल इन्फॉर्मेशन मिनिस्टर ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस की और इंडिया के जिस सो कॉल्ड जासूस को पकड़ा है. उसका कन्फेशन वीडियो दिखाया.
वीडियो वाले आदमी ने अपना नाम कुलभूषण यादव बताया है. कहता है मैं अब भी इंडियन नेवी में हूं. 2022 में रिटायर होउंगा. वीडियो में आदमी ये भी कहते दिखाया गया है कि बेसिकली वो अनिल कुमार गुप्ता का आदमी है जो रॉ का जॉइंट सेक्रेटरी है. उसने 2003 में ख़ुफ़िया एक्टिविटीज शुरू की थीं और ईरान के चाहबार में अपना बिजनेस सेट किया. 2003-04 में कोड नेम से कराची में अपने काम किए. छोटे-मोटे टास्क कंप्लीट किए.
https://www.youtube.com/watch?v=Sw8l3nTbU6Q
वीडियो वाले आदमी की माने तो बलूचिस्तान और कराची में वो अपने काम करता था और लॉ एंड ऑर्डर की कंडीशन को बिगाड़ता रहता था.
यादव को हाल-फिलहाल पाकिस्तान में अरेस्ट किया गया था और पाकिस्तान वाले उनको इंडियन नेवी का ऑफिसर और इंडिया का जासूस बता रहे हैं. इंडिया वाले पहले ही कह चुके हैं, नेवी से वालंटरी रिटायरमेंट लेने के बाद उनका सेना से कोई लेना-देना नहीं रह गया है.
पाकिस्तान वालों का भी न सही है. एक तरफ उन पर आरोप लगते हैं कि वो आतंकी भेजते हैं फिर पठानकोट में आतंकियों की जांच के लिए ISI वालों को भेजते हैं, और इधर जब ISI वाले जांच-पड़ताल कर रहे होते हैं तो ये उधर से ऐसे वीडियो आ रहे हैं. ये वीडियो और खबर Dawn के हवाले से आई है. वैसे वीडियो में कट और एडिट प्रोफेशनल से लगवाए हैं इस बार.
गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने तो कह भी दिया है, समस्या उन्हीं के साथ है और समस्या एक है. वो इंडिया को बदनाम करने में लगे हैं, लेकिन फर्जी वीडियो से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कौनो फर्क न पड़ेगा.
https://twitter.com/ANI_news/status/715061574675771392

.webp?width=60)

