टाइम्स नाउ और सी- वोटर ने मिलकर अगले चुनावों के लिए एक ओपिनियन पोल कराया. कहतेहैं नतीजों में तीन सीट तक की ऊंच-नीच हो सकती है. बाकी पोल सही-साट है. जो होगादेख ही लेंगे लेकिन अभी नतीजा ये निकला है कि केरल में LDF की सरकार बन रही है, असममें बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी होगी. पश्चिम बंगाल में ममता दी पर ममता बरसती रहेगी औरतमिलनाडु में अम्मा सब पर भारी पड़ेंगी. कांग्रेस का कोई नामलेवा नहीं है, ऐसा नहींसोचिएगा. पुडुचेरी में भी चुनाव है, वहां कांग्रेस के ही लक्षण नजर आ रहे हैं.पश्चिम बंगाल पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के लौटने की कुलबुली है लेकिन लेफ्टभी मजबूत होगा. बीजेपी के पास खुश होने की दो वजहें हैं. पहली ये कि उनका खाता खुलरहा है. चार सीटें मिल सकती हैं. दूसरी ये कि कांग्रेस की सीटें आधी हो रही हैं.आधी होकर भी वो 21 सीटें पाएगी. ममता बनर्जी की पार्टी को 160 सीटें मिल सकती हैं.वहीँ राज्य की कुल 294 सीटों में सीपीएम के गठबंधन को 106 सीटें मिलना बताया जा रहाहै. तमिलनाडु तमिलनाडु में अम्मा का राज है और रहेगा. बीजेपी शून्य बटे सन्नाटारहेगी. AIADMK और उसके साथ की पार्टियों को 130 सीटें मिल सकती हैं. 234 में DMK कोलगभग 70 सीटें मिल सकती हैं. निर्दलीय टाइप्स लोग 25 % सीट निकाल ले जाएंगे और 34सीटें उनको भी मिल जाएंगी. केरल केरल की 140 सीटों में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट कोसबसे ज्यादा सीटें मिलेंगी. ये छह पार्टियों का जोड़ी-जोट्टा है. यूनाइटेडडेमोक्रेटिक फ्रंट थोड़ा पीछे रह गई. इसे 53 सीटें ही मिलेंगी जबकि लेफ्टडेमोक्रेटिक फ्रंट 86 सीट ले जाएगा. बीजेपी को केरल में उतनी ही सीटें मिलेंगीजितनी में वो बैठ सके. माने एक सीट. असम असम में बीजेपी औसम फील कर सकती है. यहांवो कांग्रेस को पीछे धकेल देगी. असम में बीजेपी के सबसे ज्यादा सीट ले जाने के आसारबन रहे हैं. यहां कांग्रेस की सीटें भी घटेंगी और वोट परसेंट भी. 126 सीटों में 53पर सिमट जाना है उसे. बीजेपी और उसके असम गण परिषद् और बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट जैसेसाथियों को 55 सीटें मिल सकती हैं. एक झाम भी है, AIUDF को 12 सीटें मिलेंगी. उसकेपास बड़े चांसेज होंगे चुनाव बाद . पुडुचेरी पुडुचेरी में कांग्रेस तोप है क्योंकिउसके लिए यहां होप है. 30 सीटें हैं. कांग्रेस के एलायंस को 17 सीटें मिल सकती हैं.AIADMK को एक. बीजेपी को यहां वही मिलेगा जिसकी खोज आर्य भट्ट ने की थी. (फोटोज-NBT से )