गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया, फोन किया और बैंक अकाउंट से लाखों उड़ गए
पहले 10 रुपये का ट्रांज़ैक्शन कराया था.

नोएडा में ऑनलाइन ठगी का एक ऐसा मामला आया है जो आपके होश उड़ा देगा. गलती सिर्फ इतनी थी कि कस्टमर केयर का नंबर गूगल पर सर्च किया, और इसके बाद करीब सवा 8 लाख रुपये खाते से उड़ गए.
खेल कैसे हुआ?आजतक की खबर के मुताबिक पीड़ित नोएडा सेक्टर 133 में रहते हैं. अमरजीत सिंह और उनकी पत्नी के साथ ये फ्रॉड हुआ. उन्होंने डिशवॉशर के लिए कस्टमर केयर का नंबर गूगल पर सर्च किया. उन्हें एक नंबर मिला. नंबर IFB कस्टमर्स केयर के नाम से गूगल पर मौजूद था. उनकी पत्नी को ये नंबर मिला- 1800258821. अमरजीत की पत्नी ने फोन किया. दूसरी तरफ एक महिला ने फोन उठाया. उस महिला ने अपने सीनियर से बात कराई.
इसके बाद उस कथित सीनियर ने पीड़ित से फोन पर AnyDesk डाउनलोड करने के लिए कहा. उन्होंने ऐप डाउनलोड किया. इस ऐप की मदद से कोई भी किसी के फोन या सिस्टम को ऐक्सस कर सकता है. ऐप डाउनलोड करने के बाद आरोपी ने अमरजीत की पत्नी से 10 रुपये का ट्रांजैक्शन करने को कहा. इसके साथ ही उनसे कुछ डीटेल्स भी मांगी.
इस दौरान उनकी कॉल कई बात कटी. लेकिन फर्जी कस्टमर केयर ने अपने पर्सनल नंबर से कॉल किया. ठग ने कहा कि 10 रुपये का ट्रांजैक्शन इसलिए करवा रहे हैं ताकी कंप्लेंट दर्ज की जा सके. इसके बाद अमरजीत सिंह और उनकी पत्नी के साथ जो हुआ उसका उन्हें अंदाजा तक नहीं था. उसी शाम बुजुर्ग दंपति का 2.25 लाख रुपये कटा. और अगली सुबह 6 लाख रुपये कट गए.
पैसे कटने के उन्होंने पुलिस और बैंक को जानकारी दी. बैंक ने उनका अकाउंट फ्रीज किया. लेकिन तब तक उनके अकाउंट से 8 लाख 24 हजार रुपये कट चुके थे.
ऑनलाइन ठगी से कैसे बचें?आमतौर पर इस बारे में बैंक की तरफ से जानकारी दी जाती है. बैंक ना तो कभी अकाउंट की जानकारी मांगता है ना ही ATM से जु़ड़ी जानकारी. आमतौर पर ठगी के लिए ATM कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है. ATM से जुड़ी जानकारी जैसे कार्ड नंबर, पिन और CVV. बैंक कभी भी इसकी जानकारी नहीं मांगता. इसलिए फोन पर आपसे कोई इस तरह की जानकारी मांगे तो सतर्क हो जाना चाहिए.
वीडियो: दी सिनेमा शो: सनी लियोनी के साथ ऑनलाइन फ्रॉड, PAN कार्ड का इस्तेमाल कर किसी ने मांग लिया लोन

.webp?width=60)

